सबरीमाला, निलक्कल, पांबा में हिंसा भड़काने के आरोप में 210 संदिग्धों के खिलाफ नोटिस जारी
नई दिल्ली। केरल के सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर जिस तरह से सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला लिया था, उसके बाद से बड़ी संख्या में लोगों ने कोर्ट के फैसले का विरोध किया था। लोगों ने कोर्ट के आदेश के बावजूद महिलाओं के प्रवेश के खिलाफ सड़क पर प्रदर्शन किया और यह प्रदर्शन कई जगहों पर हिंसा में भी तब्दील हो गया। हालांकि इस प्रदर्शन और हिंसा को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था, लेकिन बावजूद इसके हिंसा को रोका नहीं जा सके। इस हिंसा के बाद पुलिस ने 210 संदिग्ध लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किया है।

केरल के निलक्कल, पांबा और सबरीमाला में जिन लोगों ने हिंसा को भड़काया था उनकी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। इस हिंसा को भड़काने वाले संदिग्धों के खिलाफ पुलिस ने नोटिस जारी कर उनकी धरपकड़ तेज ककर दी है। यह नोटिस तमाम जिलों के पुलिस मुखिया को भेजी गई है और निर्देश दिया गया है कि उनकी धरपकड़ की जाए। गौर करने वाली है कि सबरीमाला मंदिर के कपाट खुलने के बाद बड़ी संख्या में महिलाएं मंदिर जाने के लिए निकली थी, लेकिन उन्हें मंदिर में नहीं जाने दिया गया।
मंदिर के मुख्य पुजारी ने खुद महिलाओं को दर्शन कराने से इनकार कर दिया था। जिसपर पुलिस प्रशासन का कहना था कि हम महिलाओं को मंदिर तक पहुंचा सकते है, लेकिन मंदिर में दर्शन कराना है या नहीं यह पूरी तरह से मुख्य पुजारी पर निर्भर है। आपको बता दें कि कई महिला पत्रकार भी सबरीमाला मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंची थी।












Click it and Unblock the Notifications