सबरीमाला मंदिर विवाद पर बोले उदित राज, महिलाएं ही चाहती हैं गुलाम बने रहना

Recommended Video

    Sabrimala row : NDA से अलग दिख रही है Udit Raj की सोच, कहा महिलाओं का विरोध गलत | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। दिल्ली के बीजेपी सांसद उदित राज ने सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के मामले पर कहा कि महिलाएं ही महिलाओं को रोकने की कोशिश कर रही हैं, वे खुद गुलाम बनना चाहती हैं, पुरुषों से कम होना चाहती हैं। पता नहीं इस देश में क्या हो रहा है। उन्होंने कहा, 'मैंने समानता के लिए लड़ाई देखी है, गुलामी और असमानता के लिए नहीं, ऐसा पहली बार हो रहा है।'

    sabarimala temple opening today, bjp mp udit raj questions protest to stop womens entry

    बीजेपी सांसद ने कहा कि एक ओर, देश में पुरुषों द्वारा अत्याचारों के खिलाफ लड़ाई चल रही है और दूसरी तरफ, महिलाएं अपनी स्वतंत्रता और अधिकारों के खिलाफ ही लड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि ये बातें मैं सामाजिक संदर्भ में कह रहा हूं न कि राजनीतिक संदर्भ में। इसके पहले महिलाओं के प्रवेश के फैसले के विरोध में कल एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया था।

    आज खोला जाएगा मंदिर का द्वार

    बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केरल के सबरीमाला मंदिर में सभी आयु वर्ग की महिलाओं को प्रवेश की इजाजत तो मिल गई लेकिन इसको लेकर विरोध भी देखने को मिल रहा है। विरोध में उतरे संगठनों का कहना है कि ये धर्म और आस्था का मामला है, मंदिर में सभी आयु वर्ग की महिलाओं को प्रवेश नहीं मिलना चाहिए। वहीं विपक्ष केरल सरकार से सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पुनर्विचार याचिका दायर करने की मांग कर रहा था लेकिन केरल सरकार ने साफ कर दिया था कि पुनर्विचार याचिका दायर नहीं की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+