सबरीमाला: श्रद्धालुओं की गिरफ्तारी के बाद विरोध प्रदर्शन तेज, सीएम आवास के बाहर जमा हुए लोग
नई दिल्ली। केरल के सबरीमाला मंदिर में हर आयु-वर्ग की महिलाओं के प्रवेश को लेकर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में 100 से ज्यादा श्रद्धालुओं की गिरफ्तारी के बाद केरल के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन और भी तेज हो गया है। सबरीमाला कर्मा समिति के कार्यकर्ता पुलिस स्टेशनों के बाहर 'नाम जपा' (मंत्रों का उच्चारण) विरोध कर रहे हैं। जबकि कई लोगों का समूह क्लिफ हाउस, तिरुवनंतपुरम स्थित मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के सरकारी आवास का घेराव करने भी जा पहुंचा।

हालांकि पुलिस ने उनको नांतेनकोड में आगे बढ़ने से रोक लिया था। खबर के मुताबिक, बीजेपी नेताओं का एक दल केरल के मंत्री सथाशिवम से मुलाकात करेगा जबकि आरएसएस से जु़ड़े कुछ संगठनों ने भी आज विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।वहीं, कांग्रेस ने कहा है कि केरल सरकार ने सुरक्षा के नाम पर आंतक का माहौल बना रखा है।
बता दें कि पुलिस ने रविवार को सन्नीधानम में 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर लिया था जब वे मंदिर के बाहर जमा होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बाद से ही विरोध प्रदर्शन और तेज हो गया है और केरल सरकार के खिलाफ श्रद्धालुओं ने नारेबाजी भी की। ऐहतियात के दौर पर निलक्कल से आने वाले रास्तों पर रात 8 बजे से ही बसों पर रोक लगा दी गई है और मंदिर के आसपास पुलिस ने सुरक्षा-व्यवस्था और भी कड़ी कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications