सबा ने शेयर की सारा अली खान के बचपन की फोटो, फैंस बोले- ये तो एकदम तैमूर जैसी
नई दिल्ली, 6 जून: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर 5 जून को बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान की बहन सबा ने एक फोटो शेयर की। जिसमें नन्ही सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के साथ थीं। इस फोटो के साथ सबा ने लिखा कि एक मां के लिए दुनिया और पर्यावरण उसका बच्चा है। ये फोटो एक पुराने आर्काइव से मिली है। इसके बाद ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुई।

तैमूर से हुई तुलना
फोटो में सारा की उम्र एक-दो साल लग रही है। ऐसे में फैन्स उनकी तुलना तैमूर से कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तैमूर के साथ उनकी फोटो का कोलाज बनाकर शेयर किया है, जिसमें नन्ही सारा और तैमूर दोनों एक जैसे नजर आ रहे। वहीं दूसरी ओर सारा ने पर्यावरण दिवस पर पहाड़ों का एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने कहा कि नमस्ते दर्शकों। जैसा कि आप सुन सकते हैं ये है पानी की ध्वनि, ये बहुत खूबसूरत है जैसे सनी, हवा बहुत प्यारी है जैसे हनी। कृपया मुझे लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करें, अगर आपको मैं लगती हूं फनी।

फैमिली की फोटो की थी शेयर
इससे पहले सबा ने अपने परिवार के सदस्यों का एक मोंटाज साझा किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम रील्स पर अपनी मां शर्मिला टैगोर और दिवंगत पिता मंसूर अली खान पटौदी का एक वीडियो पोस्ट किया। साथ अपने तीन भाई-बहनों सोहा अली खान, सैफ और खुद की फोटो शेयर की। इसके साथ सबा ने लिखा था कि Resemblances Family ... हम सब एक दूसरे से मिलते हैं और ज्यादातर मां के जैसे दिखते हैं।

ज्वेलरी डिजाइनर हैं सबा
आपको बता दें कि सबा सैफ अली से छोटी और सोहा अली से बड़ी हैं। आमतौर पर वो लाइमलाइट और फिल्म इंडस्ट्री से दूर ही रहती हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर काफी वक्त बिताती हैं, साथ ही अपने परिवार से जुड़ी अनसुने किस्से और फोटो शेयर करती रहती हैं। वहीं करियर की बात करें तो सैफ और सोहा ने जहां फिल्मों की दुनिया में कदम रखा, तो वहीं सबा ने ज्वेलरी डिजाइनिंग में अपना करियर बनाया।












Click it and Unblock the Notifications