सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर काले धन पर कार्रवाई तक, जब चला मोदी सरकार का डंडा
नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल के 4 साल पूरे कर लिए है और इसको लेकर पीएम मोदी व सरकार के सभी मंत्रियों ने इन चार साल की उपलब्धियां भी गिनाई हैं। बीजेपी ने सरकार के चार साल पूरे होने पर एक थीम लॉन्च किया 'साफ नीयत और साफ विकास' जिसमें तमाम योजनाओं से लेकर कई बड़े फैसलों को ग्राफिक्स के जरिए दर्शाया गया है।

इसमें सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर कालेधन, जीएसटी आदि का जिक है और ग्राफिक्स के जरिये बीजेपी सरकार ने अपने चार साल की उपलब्धियों को दिखाने की कोशिश की है। ग्राफिक्स के जरिए सरकार ने कई योजनाओं और बड़े फैसलों को दर्शाया है।

समाज के सशक्तिकरण के लिए मंच तैयार करना
एसिड अटैक पीड़ितों को शामिल किया गया

बेहतर आय के लिए संवर्धन और अच्छी आपूर्ति श्रृंखला
खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बजट का आवंटन

विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ
सड़क परियोजनाओं का जिक

करोड़ों लोगों के जीवन में आया उजाला
गांव-गांव बिजली पहुंचाना

डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर से पैसा सीधे लाभार्थी के खाते में
योजना के लाभार्थियों के खाते में पैसे ट्रांसफर करना

जलवायु परिवर्तन के खिलाफ संघर्ष का नेतृत्व कर रहा है भारत
100 से अधिक देशों के सौर गठबंधन का नेतृत्व कर रहा है भारत

पूरी ताकत के साथ देश की रक्षा करना
सर्जिकल स्ट्राइक के जरिये पाक को मुंहतोड़ जवाब देना

अधिक सुविधाएं, अधिक डॉक्टर
20 नए एम्स और सुपर स्पेशालिटी अस्पताल

बदलता भारत, प्रशंसा करता विश्व
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में भारत 42वें स्थान पर












Click it and Unblock the Notifications