आरएसएस विचारक एस गुरुमूर्ति और सतीश मराठे आरबीआई बोर्ड में शामिल

S Gurumurthy and satish marathe appointed to the board of RBI

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक स्वामीनाथन गुरुमूर्ति को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के केंद्रीय बोर्ड का गैर-आधिकारिक निदेशक बनाया गया है। उनके साथ सतीश काशीनाथ मराठे को भी आरबीआई बोर्ड में शामिल किया गया है। नियुक्ति चार साल के लिए की गई है। अब स्वामिनाथन गुरुमूर्ति चार वर्षों तक नॉन ऑफिशियल डायरेक्टर के पद पर बने रहेंगे।

S Gurumurthy and satish marathe appointed to the board of RBI

इस नियुक्ति का प्रस्ताव केंद्रीय वित्त मंत्रालय की वित्तीय सेवा विभाग की ओर से भेजा गया था, अप्वॉइंट कमेटी ऑफ कैबिनेट(एसीसी) ने मंगलवार को इसे मंजूरी दी है। इन दो नियुक्तियों के बाद आरबीआई बोर्ड में 10 निदेशक हो गए हैं।

स्वामीनाथन सीए और अर्थशास्त्री हैं। वे संघ के विचारक और स्वदेशी जागरण मंच के सह-संयोजक हैं। स्वामीनाथन ने पत्रकारिता और लेखन भी किया है। गुरुमूर्ति तमिलनाडु की राजनीति में भी सक्रिय रहे हैं। उन्होंने बैंक ऑफ इंडिया और आईडीबीआई बैंक के साथ भी काम किया है। बोर्ड में शामिल किए गए दूसरे मेंबर सतीश मराठे कॉपरेटिव सेक्टर से आते हैं। उनके पास लंबे समय से कॉपरे‍टिव सेक्टर में काम करने का अनुभव है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+