Ryan murder case: मौत से पहले दो अस्पतालों में ले जाया गया था प्रद्युम्न
Ryan murder case: प्रद्युम्न को अस्पताल ले जाने वाले मनोज ने किया बड़ा खुलासा
नई दिल्ली। प्रद्युम्न को स्कूल से कार में अस्पताल ले जाने वाले मनोज ने कई अहम खुलासे किए हैं। मनोज का कहना है कि वो एक के बाद एक दो अस्पतालों में बच्चे को ले गए थे क्योंकि तब तक उसकी सांस चल रही थी। गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में आठ सिंतबर को प्रद्युम्न का गला रेते जाने के बाद मनोज ही कार से उसे अस्पताल ले गए थे।


वैगनआर कार में ले गए थे बच्चे को
आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, रेयान इंटरनेशनल स्कूल की ही एक बस के कंडक्टर मनोज ने बताया कि जब टॉयलेट के बाहर लहलुहान बच्चे को देखा तो महिला टीचर चिल्लाई कि कोई जल्ही अस्पताल लेकर चलो तो वो उसे वैगनआर कार में ले गया था। मनोज का कहना है कि कार में प्रद्युम्न ने आंखे खोली थी और उसकी सांसें चल रही थी।

बच सकता था प्रद्युम्न
मनोज का दावा है कि अगर अस्पताल में प्रद्युम्न को इलाज मिल जाता तो वह शायद बच जाता। उनका कहना है कि अस्पताल के पास सुविधाएं ही नहीं थी तो प्रद्युम्न को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल ले जाया गया। मनोज के मुताबिक उस गाड़ी में एक दो टीचर, वो और एक ड्राइवर था। प्रद्युम्न की हत्या के मामले में गुडगांव पुलिस ने दो बार मनोज के बयान भी दर्ज किए हैं।













Click it and Unblock the Notifications