Pradyuman Murder Case: 11वीं का छात्र गिरफ्तार, सीबीआई पर पिता ने लगाए संगीन आरोप

Recommended Video

    Ryan International case: CBI arrests Class 11th boy based on CCTV footage | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। हरियाणा के रेयान पब्लिक स्कूल में मासूम प्रद्युम्न की हत्या के मामले में सीबीआई ने 11वीं कक्षा के छात्र को हिरासत में लिया है। प्रद्युमन की हत्या के मामले में सीबीआई ने 11वीं के छात्र को हिरासत में लिया है। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी कि आखिर क्यों छात्र को हिरासत में लिया गया है, जिस तरह से छात्र को हिरासत में लिया गया है उसने इस पूरे मामले में नया पेंच ला दिया है। आपको बता दें कि हरियाणा के गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में सात साल के प्रद्युमन ठाकुर की बर्बर तरीके से हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने बस के कंडक्टर को गिरफ्तार किया था, जिसने इस हत्या की बात को कबूला था।

    ryan school

    पिता ने सीबीआई पर लगाया आरोप

    वहीं 11वीं के जिस छात्र को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है उसके पिता ने मीडिया के सामने आकर सीबीआई पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैंँ। उन्होंने कहा कि पहले दिन से इस मामले में पुलिस का सहयोग कर रहे हैं, जबसे यह मामला सीबीआई के पास गया है तबसे इन लोगों ने कई बार हमसे पूछताछ किया। कल रात को सीबीआई ने मुझे घंटो बैठाया रखा और मुझसे कहा कि आपका बेटा हत्यारा है, हम आपके बेटे को गिरफ्तार कर रहे हैं। जबतक आप अपने बेटे के कबूलनामे पर हस्ताक्षर नहीं करते हैं तब तक नहीं जाने दुंगा। रात को 2 बजे मुझे सीबीआई ऑफिस से जाने दिया गया। मेरे बेटे ने खुद इस प्रद्युम्न की हत्या के बारे में बताया, वह पूरे दिन स्कूल में रहा, पेपर दिया, उसके कपड़े पर कहीं भी खून के धब्बे नहीं हैं। मैं प्रद्युम्न के साथ अपनी पूरी सहानभूति रखता हूं, लेकिन मैं यह नहीं चाहता हूं कि मेरे बेटे को गलत तरीके से फंसाया जाए।

    सीबीआई ने हरियाणा पुलिस को कटघरे में खड़ा किया

    सीबीआई सूत्रों की मानें तो हरियाणा पुलिस की इस पूरे मामले में जांच को सीबीआई ने कटघरे में खड़ा कर दिया है। सीबीआई सूत्रों के अनुसार हरियाणा पुलिस ने क्राइम सीन पर चाकू को प्लांट किया था, वहां पर पहले से कोई चाकू नहीं था। ऐसे में सीबीआई के इस खुलासे के बाद हरियाणा पुलिस कटघरे में खड़ी हो गई है।

    कंडक्टर को बताया गया था मुख्य आरोपी

    अभी तक इस पूरे मामले में बस कंडक्टर को ही मुख्य आरोपी माना जा रहा था, लेकिन जिस तरह से छात्र को सीबीआई ने हिरासत में लिया है, उसके बाद पूरे मामले में नया पेंच आ गया है। गुरुग्राम पुलिस ने इस बात का दावा किया था कि उसने इस हत्या की गुत्थी को सुलझा दिया है, कंडक्टर अशोक कुमार ने हत्या की बात को कबूल किया है।

    बस कंडक्टर के परिवार ने लगाया आरोप

    बस कंडक्टर के कबूलनाम के बाद भी उसके परिवार के सदस्य इस बात को कहते रहे थे कि उसे गलत तरीके से इस मामले में फंसाया गया है। परिवार के सदस्यों ने रेयान स्कूल पर तथ्यों को छिपाने का आरोप लगाया था। लेकिन जिस तरह से लगातार हरियाणा की खट्टर सरकार पर दबाव पड़ा उसके चलते इस मामले को सीबीआई के हवाले कर दिया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+