प्रद्युम्न मर्डर : बच्‍चे की हत्‍या पर रेणुका शहाणे ने दागा वाजिब और बड़ा सवाल

नई दिल्ली। हरियाणा में गुरुग्राम स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में 7 साल के बच्चे की बेरहमी से की गई हत्या के बाद पूरा देश गुस्से में उबल रहा है। पुलिस और स्कूल प्रशासन की थ्योरी के आधार पर बस कंडक्टर अशोक को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन इस घृणित अपराध ने लोगों के सामने बहुत सारे सवाल ख़ड़े कर दिए हैं और अभिभावकों को भयभीत कर दिया है।

तो वहीं अब टीवी और बॉलीवुड का जाना-पहचाना नाम अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने फेसबुक पर लोगों से भावुक अपील करते हुए एक जरूरी सवाल पूछा है। ये सवाल सुरक्षा को लेकर जुड़ा हुआ है।

बच्चों के लिए सुरक्षित माहौल कैसे बनाए?

बच्चों के लिए सुरक्षित माहौल कैसे बनाए?

रेणुका ने लिखा है कि गुरुग्राम के रयान इंटरनेशनल स्कूल में 7 साल के बच्चे की निर्मम ह्त्या और देश की राजधानी में स्कूल के प्यून द्वारा 3 साल के बच्चे के बलात्कार से पूरी तरह से हैरान, भयभीत और निराश हूं। हम अपने बच्चों के लिए सुरक्षित माहौल कैसे बनाए?

Recommended Video

    Gurugram Ryan International case: Bus Driver made SHOCKING Revelation । वनइंडिया हिंदी
    स्‍कूल की सुरक्षा खामियां

    स्‍कूल की सुरक्षा खामियां

    पेरेंट्स अपने बच्चों को इस विचार के साथ स्कूल छोड़ते हैं कि हमारे बच्चे शिक्षा की इन दीवारों के बीच सुरक्षित रहेंगे। महंगी फीस भरने के बाद भी लगातार स्कूलों में हो रहे हैं हादसों ने हमारे बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने स्‍कूल की सुरक्षा खामियां उजागर की हैं और फिर परेशानी से निपटने का तरीका भी सुझाया है।

    अशोक के हाथ में चाकू कैसे आया?

    अशोक के हाथ में चाकू कैसे आया?

    रेणुका शहाणे ने कहा है कि कैसे बस कंडक्‍टर को स्‍कूल के उस वॉशरूम को इस्‍तेमाल करने की इजाज़त दी गई जिसे बच्‍चे इस्‍तेमाल करते हैं और कैसे वो चाकू के साथ स्‍कूल कैंपस में घुस आया? वॉशरूम के बाहर कोई महिला अटेंडेंट भी नहीं थी और बच्‍चा मदद के लिए चिल्‍लाता रहा लेकिन कोई नहीं आया। बस ड्राईवर और कंडक्टर्स को वो ही वाशरूम यूज करने दिया गया जिसमें स्कूली बच्चे जाते हैं, ये कैसे संभव है और अगर वाशरूम में वो जा रहा था तो उसके हाथ में चाकू कैसे आया?

    क्यों नहीं हुई पुलिस से शिकायत?

    क्यों नहीं हुई पुलिस से शिकायत?

    आज ही मैंने पढ़ा कि इस केस का आरोपी ड्राइवर वहां से कुछ ही मीटर की दूरी पर दूसरे स्कूल में पहले ड्राईवर था। उसके नाम से वहां कई शिकायतें दर्ज थी और उसे बच्चों के साथ अनुचित व्यवहार करने के चलते निकाल दिया गया था। उस स्कूल ने उसे सर्विस से तो निकाल दिया पर उसके खिलाफ पुलिस कंप्लेंट करने से मना कर दिया। स्कूल के पुलिस कंप्लेंट करने की बात से ही उस आरोपी को और बढ़ावा मिला है।

    अभिभावकों से निवेदन

    अभिभावकों से निवेदन

    स्‍कूल प्रशासन से स्‍टाफ रखते समय सावधानी बरतने की अपील करने के साथ ही रेणुका ने अभिभावकों से निवेदन किया है कि वे अपने बच्‍चों के स्‍कूल प्रशासन से स्‍टाफ के उन लोगों की लिस्‍ट मांगें जिनका नाम बच्‍चों के साथ दुष्‍कर्म या उनसे जुड़ी किसी और तरह की आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+