जम्‍मू कश्‍मीर: गुलमर्ग में हिमस्‍खलन, एक रूसी पर्यटक की मौत, चार पर्यटकों को सेना ने बचाया

जम्‍मू कश्‍मीर में स्‍कीइंग के लिए मशहूर गुलमर्ग के स्‍कीइंग के रिसॉर्ट में गुरुवार को हिमस्‍खलन की घटना हुई है। इस घटना में एक रूसी पर्यटक की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार चार पर्यटकों को सेना ने बचा लिया है। घटना उस समय घटी जब पर्यटक गुलमर्ग में स्कीइंग का आनंद ले रहे थे।

गुलमर्ग। जम्‍मू कश्‍मीर में स्‍कीइंग के लिए मशहूर गुलमर्ग के स्‍कीइंग के रिसॉर्ट में गुरुवार को हिमस्‍खलन की घटना हुई है। इस घटना में एक रूसी पर्यटक की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार चार पर्यटकों को सेना ने बचा लिया है। घटना उस समय घटी जब पर्यटक गुलमर्ग में स्कीइंग का आनंद ले रहे थे। पर्यटकों को रिसॉर्ट में न जाने की सलाह दी गई थी। अब जिला प्रशासन इस बात की जांच करने में जुटा है कि हिमस्खलन की चेतावनी के बाद भी पर्यटक उस स्थान तक कैसे पहुंचे।

gulmarg-sking

गौरतलब है कि हिमस्खलन के कारण गुलमर्ग में यह एक महीने में दूसरी मौत हुई है। 18 जनवरी को स्वीडन के डेनियल की हिमस्खलन में मौत हो गई थी। उन्हें घायल अवस्था में निकाला गया था। वहीं सोमवार को कुछ विदेशी पर्यटकों को सेना ने बर्फबारी के दौरान बचाया था।गुलमर्ग डेवलपमेंट अथॉरिटी के सीईओ हनीफ बाल्‍की की ओर से बताया गया है कि मारे गए पर्यटक का नाम स्‍तानीस्‍लाव है। रेस्‍क्‍यू टीम को उसका शव मिल गया है। मृत पर्यटक होटल सन एंड स्‍नो में अपने दूसरे साथियों के साथ रह रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+