अमेरिका की चेतावनी के बीच रूसी विदेश मंत्री का बड़ा ऐलान, कहा- भारत जो भी चाहे हम सप्लाई को तैयार

नई दिल्ली, 1 अप्रैल: रूस और यूक्रेन में युद्ध अपने चरम पर है। इस बीच गुरुवार को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भारत के दौरे पर पहुंचे। साथ ही विदेश मंत्री एस. जयशंकर समेत कई नेताओं से मुलाकात की। तीसरे विश्वयुद्ध के खतरे के बीच रूसी विदेश मंत्री का ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है। साथ ही उन्होंने भारत को एक ऐसा ऑफर दिया है, जिससे उसके कई विरोधी देश हैरान हैं।

 India

दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए सर्गेई लावरोव ने कहा कि रूस भारत को किसी भी सामान की आपूर्ति के लिए तैयार है, जो यहां की सरकार हमसे खरीदना चाहती है। उन्होंने कहा कि भारत और रूस के बहुत ही मजबूत संबंध हैं। वहीं जब मीडियाकर्मियों ने उनसे पूछा कि क्या अमेरिका का दबाव भारत और रूस के संबंधों को प्रभावित करेगा, तो उन्होंने साफ किया कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। अमेरिका दूसरे देशों को अपनी राजनीति का पालन करने के लिए मजबूर कर रहा है।

Recommended Video

    America की चेतावनी के बीच Russia का India को कैसा बड़ा ऑफर ? | वनइंडिया हिंदी

    वहीं रूसी विदेश मंत्री ने यूक्रेन में युद्ध की बात को ही खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन और रूस में कोई युद्ध नहीं चल रहा, बल्कि रूसी सेना वहां पर विशेष ऑपरेशन चला रही है। इस ऑपरेशन का मकसद कीव शासन की ओर से रूस के खिलाफ उत्पन्न किए जा रहे खतरे को रोकना है। वहीं जब लावरोव से पूछा गया कि वो सुरक्षा चुनौतियों में भारत का समर्थन कैसे करेंगे, तो उन्होंने कहा कि बातचीत में उन संबंधों की विशेषता है जो हमने कई दशकों तक भारत के साथ विकसित किए हैं। संबंधों में रणनीतिक साझेदारी हैं, ये वो आधार था जिस पर हम सभी क्षेत्रों में अपने सहयोग को बढ़ावा दे रहे हैं।

    मारे गए 17 हजार रूसी सैनिक
    रूस और यूक्रेन दोनों ही देश पीछे हटने को तैयार नहीं हैं, जिस वजह से युद्ध तेज होता जा रहा है। इस बीच शुक्रवार को यूक्रेन ने दावा किया कि उसने रूस के 17700 सैनिक मार गिराए हैं, जबकि 625 टैंकों को ध्वस्त किया। इसके अलावा 143 रूसी विमानों को भी इस युद्ध में नुकसान पहुंचा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+