यूक्रेन पर UNSC में प्रस्ताव, रूस को भारत से समर्थन की उम्मीद
नई दिल्ली, 25 फरवरी: पूरी दुनिया इस वक्त यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध की तरफ देख रही है। गुरुवार सुबह को शुरू हुई बमबारी को शुक्रवार को दूसरा दिन हो गया। इस बीच अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने रूस की सैन्य कार्रवाई की कड़ी आलोचना की है। यूक्रेन संघर्ष के मुद्दे को लेकर रूस ने भारत से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के प्रस्ताव पर समर्थन की उम्मीद जताई है।

दिल्ली में रूसी राजनयिक रोमन बाबुश्किन ने कहा कि भारत को उन कारणों की गहरी समझ है जिनके कारण यूक्रेन में मौजूदा स्थिति पैदा हुई और मॉस्को (रूस) नई दिल्ली यानी भारत से निरंतर समर्थन की ओर देख रहा है। दरअसल रूस यह बयान उस वक्त आया है, जब ग्लोबर बॉडी यानी राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई के विरोध में एक प्रस्ताव आया है, जिस पर वोटिंग होनी है। बाबुश्किन के मुताबिक रूस उम्मीद करता है कि हमारे भारतीय साझेदार उनका समर्थन करेंगे।
ऐसे में यूक्रेन के मामले पर रूस की तरफ से भारत से समर्थन की उम्मीद कर रहा है। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर से रूस की निंदा करने वाले प्रस्ताव पर शुक्रवार शाम को मतदान किया जा सकता है।संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान के साथ-साथ पूर्वी यूरोपीय देश में बढ़ती स्थिति पर प्रस्ताव लाया है, जिस पर वोटिंग होनी है। इससे पहले बाबुश्किन ने कहा कि हम मौजूदा स्थिति के बारे में भारत की गहरी समझ और इसके पीछे के कारणों की बहुत सराहना करते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस का समर्थन करेगा।
यह प्रस्ताव यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान की कड़े शब्दों में निंदा करने के लिए तैयार है, जिसने पश्चिमी शक्तियों के बीच मजबूत आक्रोश पैदा कर दिया है। बता दें कि इस प्रस्ताव को पारित कराने के लिए कम से कम 11 सदस्यों के वोट चाहिए। हालांकि इसके पास होने की उम्मीद कम है, क्योंकि रूस 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद का मौजूदा अध्यक्ष है और उसके पास वीटो पॉवर है।












Click it and Unblock the Notifications