रुपये में गिरावट दुनिया के अन्य देशों की तुलना में बेहद कम: RBI गवर्नर शक्तिकांत दास

नई दिल्ली, 05 सितंबर। दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर भारत ने सबके चौंका दिया है। भारतीय रिजर्व बैंक गर्वनर शक्तिकांत दास ने कहा है कि ये ऐसे समय में हुआ है जब दुनिया के तमाम देशों में मंदी का दौर चल रहा था। उन्होंने कहा कि भारत 2022 में दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन चुका है।

Shaktikanta Das.jpg

भारतीय मुद्रा कीमतों में गिरावट को लेकर आरबीआई गवर्नर ने कहा कि पिछले दिनों दुनिया के देशों की मुद्रा में काफी गिरावट आई है। जबकि भारत की स्थिति इस मुकाबले बेहतर है। अब तक रुपए में 5.1% की गिरावट दर्ज की गई है, जो अन्य देशों की तुलना में काफी कम है।

सोमवार को भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी देश की अर्थव्यवस्था दुनिया के अन्य देशों के सामने चुनौती है। उन्होंने कहा कि हम ऐसे समय में खुद को साबित कर रहे हैं जब विश्व में कई देशों अर्थव्यवस्था मंदी की दौर से गुजर रही है। ये दौर पिछले कुछ साल से नियमित रुप से चल रहा है। लेकिन अब भारत को व्यापक रूप से 2022 में दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में माना जाता है।

भारतीय मुद्रा की गिरावट को लेकर आरबीआई गवर्नर ने कहा, "भारतीय रुपये में 5.1% की गिरावट आई है जो दुनिया में सबसे कम है। आरबीआई नियमित रूप से बाजार में तरलता और विश्वास प्रदान करता है। हमारा हस्तक्षेप मोटे तौर पर अत्यधिक अस्थिरता को रोकने और अपेक्षाओं को स्थिर करने पर आधारित है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+