मोदी-मोदी के जवाब में इंडिया-इंडिया', विदेश मंत्री के भाषण पर राज्यसभा में हंगामा, जमकर हुई नारेबाजी
'मोदी-मोदी के जवाब में इंडिया-इंडिया', विदेश मंत्री के भाषण पर राज्यसभा में हंगामा, जमकर नारेबाजी
Monsoon session: 20 जुलाई से शुरू हुए मानसून सत्र में पहले दिन से हंगामे की भेट चढ़ रहा है। मणिपुर हिंसा पर लगातार विपक्षी दलों का गठबंधन INDIA केंद्र सरकार को घेर रहा है।
वहीं गुरुवार को जब राज्यसभा में विदेश मंत्री एस जयशंकर भारत की विदेश नीति के हालिया विकास पर मोदी सरकार का बखान कर रहे थे तब सत्ता पक्ष और विपक्षी गठबंधन में बीच जमकर नारेबाजी का युद्ध शुरू हो गया। जिसमें बाद जमकर हंगामा देखने को मिला।

एनडीए पक्ष ने पीएम मोदी के पक्ष में मोदी, मोदी के नारे लगाने शुरू किए तो विपक्षी सांसदों ने इंडिया, इंडिया का नारा लगाना शुरू कर दिया। विपक्षी सांसदों ने मणिपुर मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी की आलोचना करते हुए नारे लगाए।
ये हंगामा तब शुरू हुआ जब विदेश मंत्री जयशंकर राज्यसभा में खड़े होकर भारत की विदेश नीति में हाल हुए विकास पर बयान दे रहे थे तभी एनडीए सांसदों ने पीएम मोदी के समर्थन में "मोदी, मोदी" के नारे लगाए। इसके जवाब में विपक्षी दलों के INDIA गुट के सांसदों ने जोर-जोर से इंडिया, इंडिया के नारे लगाने शुरू कर दिए।
हालांकि राज्यसभा में सत्ता पक्ष और विपक्षी पार्टियों के बीच हो रहे नारेबाजी के युद् के बावजूद विदेश मंत्री एस जयशंकर रुके नहीं और वो बोलते रहे।
गौरतलब है कि विपक्षी दलों का इंडिया गंठबंधन लगातार मोदी सरकार को मणिपुर हिंसा पर चुप्पी तोड़ने को लेकर हंगामा कर रहा है। 20 जुलाई के बाद से मणिपुर हिंसा को लेकर विपक्षी दल सत्र के दौरान जमकर हंगामा कर रहे हैं जिसके कारण मानसून सत्र की कार्यवाही बाधित हो रही है।
मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर पीएम मोदी की चुप्पी के विरोध में विपक्षी दलों ने बुधवार को मोदी सरकार के खिलाफ सदन में अव्श्विास प्रस्ताव पेश किया जिसको अध्यक्ष ओम बिरला ने स्वीकार कर लिया और इस समय देने का आश्वासन दिया है।
बता दें 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव एलायंस यानी INDIA जिसमें प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस समेत 26 विपक्षी दलों शामिल हैं। विपक्षी दलों ने ये एलायंस 2024 के लोकसभा चुनावों में पीएम मोदी की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को जीतने से रोकने के लिए ये विपक्षी दल एकजुट हुए हैं।
#WATCH | NDA MPs chant "Modi, Modi" in Rajya Sabha as EAM Dr S Jaishankar makes a statement on the latest developments in India's Foreign Policy. To counter this, INDIA alliance MPs chant "INDIA, INDIA." pic.twitter.com/REJgfm50h2
— ANI (@ANI) July 27, 2023












Click it and Unblock the Notifications