इंटरनेट पर लीक हुआ रुबीना दिलैक का पर्सनल नंबर, पति अभिनव शुक्ला ने वेबसाइट ही करा दी बंद

मुंबई, अप्रैल 14। बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। टीवी के सबसे चर्चित और विवादित शो की ट्रॉफी जीतने के बाद रुबीना दिलैक के पास अब काम की लाइन लगी हुई है, हालांकि कोरोना वायरस के चलते लगे प्रतिबंधों की वजह से वह और अभिनव घर पर क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। हाल ही में अभिनव शुक्ला ने सोशल मीडिया पर एक किस्सा साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि किस तरह उनकी पत्नी रुबीना का पर्सनल मोबाइल नंबर एक वेबसाइट पर पब्लिक कर दिया गया था।

लीक हुआ रुबीना दिलैक का पर्सनल नंबर

लीक हुआ रुबीना दिलैक का पर्सनल नंबर

अभिनव शुक्ला ने खुलासा किया कि जिस वेबसाइट पर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक का पर्सनल नंबर था, वहां कई अभिनेताओं के संपर्क विवरण थे। उन्होंने यह खबर ट्विटर पर साझा की और अपने एक इंजीनियर दोस्त की मदद से रुबीना का नंबर सहित उस वेबसाइट को ही इंटरनेट से हटवा दिया। अपने पोस्ट में अभिनव ने इंजीनियर दोस्त को धन्यवाद भी कहा है। अभिनव शुक्ला के इस खुलासे के बाद फिल्मी गलियारे में हलचल मच गई है।

दोस्त की मदद से बंद कराई साइट

दोस्त की मदद से बंद कराई साइट

अभिनव शुक्ला ने अपने ट्वीट में लिखा, 'अवैध रूब से कई अभिनेत्रियों का पर्सनल नंबर शेयर करने वाले वेबसाइट को डिसेबल कर दिया गया! इसका पूरा श्रेय मेरे इंजीनियर दोस्त को जाता है। इंजीनियर्स से कभी पंगा मत लेना।' एक इंटरव्यू में अभिनव ने बताया, वेबसाइट पर कई कलाकरों को पर्सनल कॉन्टैक्ट थे, जिसमें रुबीना का भी नंबर था। इसके चलते मेरी पत्नी को ना जाने कहां-कहां से कॉल आ रहे थे। इस बीच मैंने अपने एक इंजिनियर दोस्त की मदद ली।'

काम नहीं बना तो साइबर क्राइम में करेंगे शिकायत

काम नहीं बना तो साइबर क्राइम में करेंगे शिकायत

अभिनव ने आगे कहा, 'हमने साइट को रिपोर्ट किया और उसे रिमूव करवा दिया। मैंने यह मसला उसके साथ डिसकस किया। अभिनेत्रियों के पर्सनल कॉन्टैक्ट शेयर करने वाले पेज को बंद करने के लिए दोस्त तीन दिन का समय लगा। अब वो साइट डिसेबल हो गई है और उस पर तकरीबन 100 सिलेब्रिटीज के फोन नंबर थे।' अभिनव ने यह भी कहा कि अगर वेबसाइट डिसेबल होने ने के बाद भी अगर काम नहीं बना तो इस मालमे में हम साइबर क्राइम में रिपोर्ट करेंगे।

यह भी पढ़ें: कोरोना के खिलाफ दिल्ली सरकार की जंग जारी, सीएम केजरीवाल ने की प्लाज्मा दान करने की अपील

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+