RSS ने राहुल गांधी के ख‍िलाफ की चुनाव आयोग से श‍िकायत

Rahul Gandhi
बेंगलुरु। हाल ही में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या आरएसएसस के लोगों ने की। अब ये लोग गांधीजी की बात करते हैं... राहुल के इस भाषण को गरायी से लेते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ आरएसएस ने राहुल के ख‍िलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज की है।

चुनाव आयोग में दी गई श‍िकायत की प्रतिलिपि के साथ राहुल गांधी के भाषणों की सीडी भी द गई है, ताकि उनके भाषण को चुनाव आयोग पुन: सुन सके और उस पर ऐक्शन ले सके। आरएसएस के संपर्क प्रमुख राम माधव न एक चिठठी चुनाव आयोग को भेजी।

Did You Know: आजादी के पहले प्रतिबंध‍ित संगठन था आरएसएस

श‍िकायत में लिखा है कि चूंकि महात्मा गांधी के तमाम अनुयायी भारत में हैं। राहुल गांधी जिस प्रकार रैलियों में जाकर उनकी हत्या से जुड़ी ऐसे बात कर रहे हैं, जिससे दंगे फैलस कते हैं, दो समुदायों में तनाव हो सकता है।

राम माधव का कहना है कि राहुल गांधी मुस्लिम समुदाय में भी यह बात जताना चाहते हैं कि गांधी जी को आरएसएस वालों ने मारा। यानी उनके दिलों में आरएसएस के प्रति नफरत फैलाने का काम राहुल कर रहे हैं।

Did You Know: ब्रिटिश शासन में आरएसएस प्रतिबंध‍ित संगठन था और आजादी के बाद इस पर तीन बार प्रतिबंध लगाया गया। पहला जब 1948 में नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या की, दूसरा इमरजेंसी के दौरान (1975-78) और 1992 में जब बाबरी मस्ज‍िद ढहायी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+