RSS के 100 साल पूरे, पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- संघ में राष्ट्र के लिए 'अटूट सेवा भाव'

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने गठन के 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,(Prime Minister Narendra Modi), केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बधाई दी। पीएम मोदी ने अपने बधाई संदेश में आरएसएस की खूब तरीफ की और राष्ट्र के प्रति अटूट सेवा का भाव रखने वाला संगठन बताया। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने देशभक्ति को बढ़ावा देने के लिए आरएसएस की सराहना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने के 100 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने आरएसएस की सराहना करते हुए कहा कि मां भारती' के प्रति इसका संकल्प और समर्पण हर पीढ़ी को प्रेरित करता है और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में नई ऊर्जा का संचार करेगा। पीएम मोदी ने कहा कि 1925 में गठित आरएसएस को भाजपा का वैचारिक संरक्षक माना जाता है और इसके स्वयंसेवकों ने दशकों से इसके संगठनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

PM Modi congratulates RSS

प्रधानमंत्री कहा कि आरएसएस के पदाधिकारी हमेशा भाजपा की राष्ट्रीय और राज्य इकाइयों में महासचिव (संगठन) के पद पर रहते हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि पार्टी संगठन वैचारिक सामंजस्य और अनुशासन के साथ काम करे।

वहीं केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भी आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर इसके सभी स्वयंसेवकों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह संगठन अनुशासन और देशभक्ति का अनूठा प्रतीक है। आरएसएस की स्थापना के बाद से ही भारतीय संस्कृति की रक्षा करने और युवाओं को संगठित करने तथा उनमें देशभक्ति के विचारों को विकसित करने का उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आरएसएस समाज सेवा के कार्यों को तेज करके और अपने शैक्षिक प्रयासों के माध्यम से देश के कल्याण के लिए समर्पित देशभक्तों का निर्माण करके हर वर्ग को सशक्त बना रहा है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+