RSS प्रमुख मोहन भागवत को हुआ कोरोना, कुछ दिन पहले कुंभ में हुए थे शामिल

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। आरएसएस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी है। आरएसएस की तरफ से ट्वीट कर कहा गया कि संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत आज दोपहर कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। उन्‍हें कोरोना के सामान्‍य लक्षण थे और वो नॉर्मल जांच व सावधानी के लिए नागपुर के किंग्‍जवे अस्‍पताल में भर्ती हुए हैं। अस्‍पताल के सूत्रज्ञें ने बताया कि भागवत को कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर हैं। वहीं अस्‍पताल सूत्रों ने यह भी कहा है कि डॉक्‍टरों की एक टीम उनके स्‍वास्‍थ्‍य पर नजर रखे हुए हैं।

Recommended Video

    Coronavirus: RSS Chief Mohan Bhagwat हुए संक्रमित, अस्पताल में भर्ती | वनइंडिया हिंदी
    RSS प्रमुख मोहन भागवत को हुआ कोरोना, कुछ दिन पहले कुंभ में हुए थे शामिल

    मोहन भागवत की उम्र 70 साल है ऐसे में उन्‍हें सावधानी की ज्‍यादा जरूरत है। जानकारी के मुताबिक मोहन भागवत कुछ दिनों पहले ही कुंभ मेले में शामिल हुए थे। मोहन भागवत ने बीते सोमवार को हर की पैड़ी पहुंचकर गंगा की पूजा अर्चना कर राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि, विश्व में शांति, कोविड की समाप्ति तथा महाकुंभ मेला के सकुशल संपन्न होने की प्रार्थना की थी। आपको बता दें कि कोरोना से महाराष्‍ट्र का बुरा हाल है। यहां के नागपुर, मुंबई, पुणे और नासिक कोरोना सेंटर बने हुए हैं। बात नागपुर की करें तो पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,489 नए मामले सामने आए। जबकि 64 मरीजों की मौत हो गई।

    हालांकि इस दौरान 2,175 मरीज डिस्चार्ज हो गए। वहीं महाराष्‍ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 58,993 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 32,88,540 हो गई.। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इसके साथ ही महामारी से 301 और मरीजों की मौत हो गई। वहीं देश में पिछले 24 घंटे में 1 लाख 30 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मरीज मिले हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+