RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- संघ के लिए देश में जन्मे सभी 130 करोड़ लोग हिंदू

हैदराबाद। देश में नए नागरिकता कानून के लागू होने के बाद राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। इसी बीच संघ प्रमुख मोहन भागवत ने हिंदुत्व को लेकर बड़ा बयान दिया है। मोहन भागवत ने कहा है कि संघ भारत की सभी 130 करोड़ की जनता को हिंदू समाज मानता है चाहे वे किसी भी धर्म और संस्‍कृति के हों। किसी भी धर्म और संस्‍कृति के लोग जिनके भीतर राष्‍ट्रवादी भावना है, जो भारत की संस्‍कृति और इसकी विरासत का सम्‍मान करते हैं, वे सभी हिंदू हैं।

rss chief Mohan Bhagwat says Sangh considers 130 crore people of country as Hindus
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख ने हैदराबाद में एक कार्यक्रम में कहा कि, धर्म और संस्कृति के बावजूद जो लोग राष्ट्रवादी भावना रखते हैं, जो भारत की संस्कृति का सम्मान करते हैं वो सभी हिंदू हैं और आरएसएस देश के 130 करोड़ लोगों को हिंदू मानता है। आरएसएस प्रमुख ने कहा कि संपूर्ण समाज हमारा है और समाज को एकजुट करना संघ का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाज हमारा है और संघ का उद्देश्य संगठित समाज का निर्माण करना है।

आरएसएस प्रमुख ने कहा भारत माता का सपूत, चाहे वह कोई भी भाषा बोले, चाहे वह किसी भी क्षेत्र का हो, किसी स्वरूप में पूजा करता हो या किसी भी तरह की पूजा में विश्वास नहीं करता हो, एक हिंदू है...इस संबंध में, संघ के लिए भारत के सभी 130 करोड़ लोग हिंदू समाज है। मोहन भागवत ने कहा कि आरएसएस सभी को स्वीकार करता है, उनके बारे में अच्छा सोचता है और उन्हें बेहतरी के लिए उच्च स्तर पर ले जाना चाहता है।

भागवत ने अपने भाषण में ब्रिटिश राज और उनके फूट डालो और राज करो की नीति की भी याद दिलाई। इसके साथ ही संघ प्रमुख ने रवीन्द्र नाथ टैगोर की बात भी दोहराई जिन्होंने हिंदू और मुसलमानों के बीच एकता पर जोर दिया था। मोहन भागवत बुधवार को हैदराबाद के सरूर नगर स्टेडियम में आयोजित 'विजय संकल्प सभा' के मुख्य अतिथि थे। इसमें भाग लेने के लिए करीब 20 हजार संघ कार्यकर्ता अपने गणवेष में पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+