RSS Chief Mohan Bhagwat: मोहन भागवत की नसीहत, भारत को अमेरिका- चीन की तरह बनने की नहीं करनी चाहिए कोशिश

मोहन भागवत ने दी नसीहत, बोले भारत को अमेरिका-चीन की तरह बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. हमे अपनी विरासत और संस्कृति के आधार पर आगे बढ़ना चाहिए।

mohan bhagwat

RSS Chief Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने भारत के विकास को लेकर अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर भारत चीन और अमेरिका की तरह बनने की कोशिश करेगा तो यह भारत का विकास नहीं होगा। भारत का विकास इसके विजन के आधार पर होगा। भारत का विजन क्या है, वह उसकी स्थिति क्या है और भारत के लोगों की अपेक्षाएं क्या हैं इसके आधार पर ही देश का विकास हो सकता है। भारत की परंपरा, संस्कृति, दुनिया के बारे में इसका क्या विचार है, जीवन को लेकर क्या विचार है, इन बातों पर ही भारत का विकास हो सकता है।

मोहन भागवत ने कहा कि मनुष्य को सुविधा संपन्न और सुख का आदि बनाने वाला धर्म प्रकृति को नष्ट करता है। लिहाजा वह धर्म नहीं हो सकता है। अगर हम अमेरिका और चीन के रास्ते पर चलेंगे और विकास करने की कोशिश करेंगे तो इससे भारत का विकास नहीं होगा। गौर करने वाली बात है कि इससे पहले मोहन भागवत ने भारत को जी20 की अध्यक्षता मिलने पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि यह कोई सामान्य बात नहीं है, अब दुनिया को भारत की जरूरत है। दुनिया में भारत की चर्चा होती है, भारत पर लोगों को भरोसा है कि वह दुनिया का नेतृत्व कर सकता है।

मोहन भागवत ने कहा कि जी20 की अध्यक्षता मिलना सिर्फ एक शुरुआत है। हमे अभी काफी लंबा सफर तय करना है। हम सभी को भारत को विश्वगुरू बनाने की दिशा में काम करना है। भारत ही दुनिया को खुशहाली का रास्ता दिखा सकता है, हमे अपने सिद्धांतों पर भरोसा करना होगा। हम विविधता के साथ रह सकते हैं, हम सभी विविधताओं को साथ लेकर चलते हैं। मोहन भागवत ने भारत को एकजुट रहने पर जोर देते हुए कहा कि आज भी कुछ क्रूर ताकतें हैं जो भारत की प्रगति को रोकने की कोशिश करती हैं, हमे लेकिन हमे ऐसा नहीं होने देना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+