संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले- जबतक चीन पर निर्भर रहेंगे, हमे झुकना ही पड़ेगा

नई दिल्ली, 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुखिया मोहन भागवत ने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनना होगा, जबतक भारत चीन पर निर्भर रहेगा हमे चीन के सामने झुकना ही पड़ेगा। मोहन भागवत ने कहा कि आज के युग में हम इंटरनेट और तकनीक का इस्तेमाल करते हैं लेकिन यह मूल रूप से भारत की नहीं है। हम चीन के बारे में बहुत चिल्लाते हैं लेकिन आपके फोन की हर चीज तकरीबन चीन से ही आती है, ऐसे में जबतक हम चीन पर निर्भर रहेंगे हमे चीन के सामने झुकना पड़ेगा। संघ प्रमुख ने मुंबई स्थित आईईएस राजा स्कूल में तिरंगा फहराया और इस मौके पर लोगों को संबोधित किया।

Recommended Video

      China को लेकर Mohan Bhagwat बोले- जब तक उनपर निर्भर रहेंगे, उनके सामने झुकना पड़ेगा | वनइंडिया हिंदी
      mohan

      लोगों को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि जब सिकंदर ने भारत पर आक्रमण किया तो उसके पहले भी देश में आक्रमणकारियों का तांता लगा रहता था लेकिन आखिरकार 15 अगस्त को हमने आक्रमणकारियों पर विराम लगा दिया। हमारे महापुरुषों ने जो लड़ाई लड़ी वह हमारे लिए प्रेरणा है, हमे उन्हें स्मरण करना चाहिए। 15 अगस्त 1947 को हमे आजादी मिली, जो कुछ विदेशियों ने कब्जाया था वो हमारे हाथ में वापस आया और हम अपना जीवन चलाने क लिए स्वतंत्र हो गए।

      बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चीन की विस्तारवादी नीतियों की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि भारत के विकास में कोई भ बाधा नहीं आ सकती है, देश आतंकवाद और विस्तारवादी चुनौतियों का जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है, हम लगातार इन दोनों का जवाब दे रहे हैं। पीएम मोदी ने लाल किले से देश को संबोधित करते हुए कहा कि 21वीं सदी भारत के सपनों की है और इसे पूरा करने से कोई रोक नहीं सकता है। हालांकि पीएम मोदी ने चीन और पाकिस्तान का नाम नहीं लिया लेकिन उन्होंने कहा कि आज दुनिया भारत को नई दृष्टि से देख रही है, इसके दो अहम पहलू हैं एक आतंकवाद और दूसरा विस्तारवाद। भारत दोनों ही चुनौतियों से लड़ रहा है और हिम्मत के साथ इसका जवाब दे रहा है। भारत खुद अपने लड़ाकू विमान, पनडुब्बी, स्वदेशी उत्पाद बना रहा है और अपने सामर्थ्य को बढ़ा रहा है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+