'देश की सीमाओं पर दुश्मन बैठे हैं, हम आपस में ही लड़ रहे हैं', नागपुर में RSS चीफ मोहन भागवत
RSS chief Mohan Bhagwat: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि सीमाओं पर हमारे दुश्मन ताक में बैठे हैं, लेकिन हम उनको अपनी ताकत दिखाने के बजाय आपस में ही लड़ रहे हैं।

RSS Mohan Bhagwat News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत (RSS chief Mohan Bhagwat) ने नागपुर में आरएसएस के एक कार्यक्रम को संबोधित किया, जहां उन्होंने गुरुवार (1 जून) हिंदू राष्ट्र, नई संसद और इस्लाम आक्रमण पर कई अहम बात साझा की।
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि जैसे गर्मी में वर्षा कि बौछारें सुखद लगती है। वैसे ही स्वतंत्रता के 75 वर्ष बाद इस प्रकार कि सुखद भावनाओं का अनुभव हम जैसे कर रहे है, वैसे चिंतित करने वाला दृश्य भी हमें परिस्थिति में मिल रहा है।
'दुश्मन की जगह हम आपस में लड़ रहे'
उन्होंने आगे कहा कि इसी समय देश में कितने जगह कितने प्रकार के कलह मचे है, भाषा, पंथ, संप्रदायों, मिलने वाली सहुलियतों के लिए विवाद और केवल विवाद ही नहीं बल्कि इसका इस हद तक बढ़ना कि हम आपस में ही हिंसा करने लगे। अपने देश की सीमाओं पर, अपनी स्वतंत्रता पर बुरी नजर रखने वाले दुश्मन बैठे हैं, उनको हम हमारा बल नहीं दिखा रहे, हम आपस में ही लड़ रहे हैं।
'पूरी दुनिया में इस्लाम का आक्रमण'
इसी के साथ आगे अपने संबोधन में सर संघचालक भागवत ने कहा कि पूरी दुनिया में इस्लाम का आक्रमण हुआ, स्पेन से मंगोलिया तक छा गया। धीरे-धीरे वहां के लोग जागे, उन्होंने आक्रमणकारियों को परस्त किया। तो अपने कार्य क्षेत्र में इस्लाम सिकुड़ गया। सबने सब बदल दिया।
उन्होंने कहा कि अब विदेशी तो यहां से चले गए, लेकिन इस्लाम की पूजा कहां सुरक्षित चलती है, यहीं सुरक्षित चलती है। कितने शतक हुए यह सह जीवन चल रहा है। इसको न पहचानते हुए आपस के भेदों को ही बरकरार रखने वाली नीति चलाना, ऐसा करेंगे तो कैसे होगा।












Click it and Unblock the Notifications