तो ठाकरे भाई दिखे साथ, शिवसेना-भाजपा पर संशय

मुंबई। राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे बाल ठाकरे की पुण्य तिथि पर एक साथ नजर आए। तमाम रिपोर्ट्स के मुताबिक राज-उद्धव दोनों धीरे-धीरे करीब आ रहे हैं। इससे पहले राज ठाकरे की बेटी का एक्सिडेंट होने के बाद उद्धव ठाकरे हाल चाल जानने के लिए अस्पताल गए थे।

bhagwat

महाराष्ट्र में भाजपा की नई सरकार को अब भी शिवसेना के आने का इंतजार है। इस इंतजार को कम करने के लिए अब राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत सक्रिय हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक भागवत ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से फोन पर कई बार इसी मसले पर बातचीत की है। दरअसल, कहीं न कहीं भागवत चाहते हैं कि हिंदुत्व का एजेंडा लेकर चल रहे दोनो संगठन एक मंच पर साथ आ जाएं।

इकॉनोमिक्स टाइम्स की एक रिपोर्ट की माने तो भागवत ने उद्धव ठाकरे से रविवार के दिन फोन पर फिर से गठबंधन करने के मसले पर बातचीत की है। इसी कड़ी में भागवत सोमवार को भी शिवसेना उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर भाजपा सरकार के साथ आने के लिए मना सकते हैं।

कैबिनेट विस्तार से पहले हो सकता है निर्णय

इधर राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने यह संकेत दे दिए हैं कि भाजपा शिवसेना का इंतजार बेसब्री से कर रही है। फडनवीस ने कहा है कि पुरानी सहयोगी रही शिवसेना के साथ बातचीत अब भी संभव है। जानकारी के मुताबिक विधानसभा का शीतकालीन सत्र आठ दिसंबर को शुरू होना है। जानकारी मुताबिक मुख्यमंत्री अपनी कैबिनेट विस्तार अगले सप्ताह तक कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+