RSS के उस कार्यकर्ता की मौत, जिस पर कुछ दिन पहले हुआ था हमला

मंगलुरु। आरएसएस के जिस कार्यकर्ता पर कुछ दिन पहले ही हमला किया गया था, उसकी अब मंगलुरु के एक अस्पताल में मौत हो गई है। उनकी मौत गंभीर रूप से घायल होने की वजह से हुई है। आरएसएस के इस कार्यकर्ता का नाम शरत माडिवाला था। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि उन पर हमला करने वाले लोग कौन थे।

RSS के उस कार्यकर्ता की मौत, जिस पर कुछ दिन पहले हुआ था हमला

आरएसएस कार्यकर्ता शरत कंदुर के रहने वाले थे, जो बीसी रोड पर एक लॉन्ड्री सर्विस की दुकान चलाते थे। उन पर हमला उस समय हुआ था, जब वह शाम को अपनी दुकान बंद कर के घर वापस जा रहे थे। हमले के तुरंत बाद उन्हें काफी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें वहीं आस-पास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया था।

आरएसएस के कार्यकर्ता पर जानलेवा हमले के बाद कुछ इलाकों में सांप्रदायिक हिंसा भी हो गई। इसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 144 लागू कर दी गई। धारा 144 दक्षिण कन्नड जिले के चार तालुकाओं बंतवाल, पुत्तर, बेल्थांगडी और सुल्लिया में लगाई गई थी। इन इलाकों में धारा 144 11 जुलाई तक लागू रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+