2,500 पौंड के ईयररिंग्‍स और आउटफिट से केट ने किया बॉलीवुड को क्‍लीन बोल्‍ड

मुंबई। ड्यूक एंड डचेज ऑफ कैम्ब्रिज प्रिंस विलियम और उनकी पत्‍नी केट मिडिलटन ने रविवार को अपने भारत दौरे का पहला दिन क्रिकेट खेल कर और मुंबई की कुछ झुग्गियों में जाकर बिताया। आज ये शाही जोड़ा मुंबई में कुछ युवा उद्यमियों से मुलाकात कर रहा है। इसके बाद ये दोनों यहां से रवाना होकर राजधानी दिल्‍ली पहुंचेंगे।

prince-william-kate-mumbai-bollywood

चैरिटी मकसद से आयोजित इवेंट

उनकी शाम होटल ताज महल पैलेस में एक ऐसे इवेंट में व्‍यस्‍त रही जो चैरिटी के मकसद से आयोजित किया गया था और जिसमें बॉलीवुड की कुछ हस्तियों ने भी शिरकत की।

Will and Kate's Royal Affair with Bollywood

Will and Kate's Royal Affair with Bollywood

-
-
-

रविवार को दिन में मुंबई के ओवल मैदान में केट मिडिलटन के साथ क्रिकेट के कुछ शॉट्स लगाने के बाद मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर भी अपनी पत्‍नी अंजलि के साथ यहां मौजूद थे।

पहले दिन केट ने खेला ओवल पर क्रिकेट

रविवार को आयोजित इस इवेंट में बॉलीवुड, खेल और बिजनेस वर्ल्‍ड के करीब 200 मशहूर लोग मौजूद थे।

ब्रिटिश हाइकमीशन ने किया आयोजित

यह इवेंट ब्रिटिश हाईकमीशन ने ब्रिटिश एशियन ट्रस्‍ट-प्रिंस चार्ल्‍स की चैरिटी और ताजमहल पैलेस होटल के साथ मिलकर आयोजित किया था। इस इवेंट का मकसद गरीब बच्‍चों के लिए फंड इकट्ठा करना था।

दाल, चावल और भिंडी की सब्जी का लुत्फ उठाया विलियम और केट ने

भारत दौरे को देखकर तैयार कराए आउटफिट्स

केट मिडिलटन जिन्‍हें अपनी स्‍टाइल और अपने परफेक्‍ट फैशन सेंस के लिए जाना जाता है, वह पहले दिन भी सबकी नजरों में रहीं।

-
-
-
Will and Kate's Royal Affair with Bollywood

Will and Kate's Royal Affair with Bollywood

केट ने रविवार शाम को रॉयल ब्‍लू कलर का आउटफिट पहना जो कि उनके फेवरिट ब्रिटिश ब्रांड जेनी पैकहम ने सिर्फ इस इवेंट के लिए ही डिजाइन किया था। यह एक गाउन था जिस पर चांदी की कढ़ाई थी।

केट ने इसके साथ जो इयररिंग पहना उसे इंडियन ज्‍वैलरी ब्रांड आम्रपाली ने डिजाइन किया था और इसकी कीमत करीब 2,500 पौंड यानी करीब 90,000 रुपए थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+