चलती रॉयल एन्‍फील्‍ड का टूटा एलॉय व्‍हील, उसके बाद क्‍या हुआ देखिए VIDEO

नई दिल्‍ली। बेहतरी के लिए किसी भी चीज को मोडिफाई कराना हर बार सफल नहीं होता है। कभी-कभी इसके चलते बड़ा हादसा भी हो जाता है। ऐसा ही हुआ है एक मोटरसाइकिल चालक के साथ जिसने अपनी रॉयल एनफील्‍ड क्‍लासिक बुलेट को मोडिफाई करवाया था। उसने बुलेट में अगल से एलॉय व्‍हील लगवाए थे जो अचानक टूट गया। इस हादसे में चालक को चोटें आईं लेकिन वो खतरे से बाहर बताया जा रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे खुद Royal Riders Club ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्‍ट किया है।

चलती रॉयल एन्‍फील्‍ड का टूट एलॉय व्‍हील, उसके बाद क्‍या हुआ देखिए VIDEO

वीडियो में देखा जा सकता है कि हेल्‍मेट के उपर गो प्रो कैमरा लगाकर बाइक सवार बुलेट चला रहा है। इसी बीच अचानक एलॉय व्‍हील टूट जाती है और चालक दूर जा गिरता है। बाइक का अगला हिस्‍सा सीधे सड़क से घसीटता है और फ्रंट फॉर्क पूरी तरह टूट जाता है। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि हादसे के वक्‍त बाइक सवार का चप्‍पल हवा में दूर जा गिरता है। चालक के पैर पर बुरी तरह चोटें आई हैं। हालांकि इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि यह वीडियो है कहां का लेकिन एक बात तो बिल्‍कुल साफ हो जाता है कि एलॉय व्‍हील की क्‍वालिटी बेहद खराब थी।

रॉयल एनफील्ड ट्रायल्स 350 और 500 स्क्रैंबलर मोटरसाइकल का आधिकारिक टीजर जारी

रॉयल एनफील्ड एक स्क्रैंबलर स्टाइल की मोटरसाइकल पर लंबे समय से काम कर रही है और जहां हमें अबतक इस बाइक के स्पाय शॉट्स ही देखने को मिले थे, वहीं अब कंपनी ने इस बाइक का आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। इस बाइक को रॉयल एनफील्ड ट्रायल्स नाम दिया गया है जो 350cc और 500cc में उपलब्ध है। कंपनी इन दोनों बाइक्स को एक विशेष कार्यक्रम में 26 मार्च 2019 को पेश करेगी और संभवतः उसी समय बाइक्स की बाकी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस टीज़र में जो जानकारी सामने आई है उसमें बाइक पर किया गया सिल्वर पेन्ट वर्क, क्रोम साइकल पार्ट्स और लंबा एग्ज़्हॉस्ट शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+