Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पुलिस से बोली अपूर्वा-मौत की रात रोहित शेखर के साथ बेडरूम में थी मैं, उसने पी रखी थी

Recommended Video

    ND Tiwari के बेटे Rohit Shekhar की Wife Apoorva ने हत्या कर 90 मिनट में मिटाए सबूत | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर (Rohit Shekhar)मर्डर केस को सुलझाने का दावा पुलिस कर रही है,उसके मुताबिक रोहित की पत्नी अपूर्वा शुक्ला ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है, शक की सुई तो पहले ही दिन से अपूर्वा की ओर थी लेकिन पुलिस के हिसाब से अब इस केस का सारा सच लोगों के सामने आ चुका है। मीडिया में छपी खबरें बयां कर रही हैं कि अपूर्वा और रोहित दोनों अपनी शादी से खुश नहीं थे जिसके कारण कभी एक-दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करने वाले अपूर्वा-रोहित इस कदर एक -दूसरे से नफरत करने लगे कि उनकी नफरत की आग ने अपूर्वा को कत्ल करने से भी नहीं रोका।

    मौत की रात शेखर के साथ बेडरूम में थी अपूर्वा !

    मौत की रात शेखर के साथ बेडरूम में थी अपूर्वा !

    दरअसल रोहित शेखर की मौत की वजह पहले हार्ट अटैक या ब्रेन हेमरेज बताई गई थी लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि शेखर की मौत इन वजहों से नहीं बल्कि उनकी गला दबाकर हत्या की गई है, इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

    पत्नी ने दिया चौंकाने वाला बयान

    मीडिया सूत्रों की मानें तो पुलिस को दिए बयान में पत्नी अपूर्वा ने दावा किया है की मौत की रात वो शेखर के साथ अंतरंग थी और हो सकता है उस दौरान कि मुंह और गला दब गया हो, तो यह मर्डर कैसे हो सकता है, मैं बता दूं कि उस रात रोहित ने काफी शराब पी रखी थी ।

    पुलिस का किया ये दावा

    पुलिस का किया ये दावा

    पुलिस ने दावा किया है कि अपूर्वा खुद एक वकील है और उसे अच्छी तरह से पता है कि किन तर्कों से बचा जा सकता है, कोई शक नहीं कि मौत के वक्त रोहित शेखर काफी नशे में था और इस बात का फायदा अपूर्वा अपने बचाव के लिए उठा सकती है, फिलहाल पुलिस ने अपूर्वा को धारा 302 के तहत अरेस्ट किया है, देखते हैं पुलिस इस मामले में धारा बदलती है या नहीं।

    रोहित शेखर और अपूर्वा शुक्ला का प्रेम विवाह हुआ

    रोहित शेखर और अपूर्वा शुक्ला का प्रेम विवाह हुआ

    बता दें कि रोहित शेखर और अपूर्वा शुक्ला का प्रेम विवाह हुआ था, शादी के पहले वह लिव-इन में रहते थे। करीबी यह भी बताते हैं कि स्व. एनडी तिवारी रोहित की शादी पहाड़ी लड़की से करवाना चाहते थे लेकिन रोहित का दिल तो अपूर्वा पर ही आ गया था।

    पहली मुलाकात मेट्रोमोनियल साइट के जरिए हुई थी

    रोहित शेखर और अपूर्वा की पहली मुलाकात मेट्रोमोनियल साइट के जरिए हुई थी, दोनों में दोस्ती हुई और फिर दोनों लिव इन रिलेशन में भी आ गए लेकिन कुछ वक्त बाद ही दोनों में झगड़े होने लगे और अपूर्वा, रोहित से अलग रहने लगीं।

    प्यार का अंजाम इतना भयानक!

    प्यार का अंजाम इतना भयानक!

    लेकिन मार्च 2018 में रोहित ने अचानक अपनी मां उज्‍जवला से कहा कि वह अपूर्वा से शादी करना चाहता है और दोनों इसके लिए राजी भी हैं। फिर 31 मार्च 2018 को दोनों की दिल्‍ली में सगाई हो गई। 11 मई 2018 को शादी, दोनों के करीबी दोस्त कहते हैं कि दोनों की शादी जब हुई थी तो हमें लगा था कि ये परफेक्ट कपल साबित होंगे क्योंकि दोनों ही एक-दूसरे के बिना रह नहीं सकते लेकिन इस प्यार का अंजाम इतना भायनक होगा, ये किसी ने नहीं सोचा था।

    इनकी शादी में VVIP लोग हुए थे शामिल

    इनकी शादी में VVIP लोग हुए थे शामिल

    शादी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने पहुंचकर वर-वधु को आशीर्वाद दिया था। नई दिल्ली के पांच अशोक रोड स्थित आनंदा भवन में हुए विवाह समारोह में कई नेताओं ने शिरकत की थी, यहां आपको बता दें कि जिस वक्त रोहित और अपूर्वा की शादी हुई, उस वक्त एनडी तिवारी मैक्स अस्पताल में भर्ती थे।

    कौन हैं अपूर्वा

    कौन हैं अपूर्वा

    अपूर्वा ने स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई भी इंदौर में ही की है, वर्ष 2015 से इंदौर हाईकोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की इसलिए शादी के बाद अपूर्वा का इंदौर आना-जाना भी लगा रहता था। बीते छह महीने से वह इंदौर हाईकोर्ट में भी प्रैक्टिस कर रही हैं।अपूर्वा के पिता पीके शुक्ला इंदौर हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील हैं। अपूर्वा आईएनटीयूसी झारखंड यूनिट की प्रेजिडेंट थीं।

    रोहित की मां उज्ज्वला ने लगाए हैं ये आरोप

    रोहित की मां उज्ज्वला ने अपनी बहू अपूर्वा और उसके परिवार पर लालची होने का आरोप लगाते हुए कहा था कि वे पारिवारिक संपत्ति हड़पना चाहते थे तो वहीं परिवार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अपूर्वा की राजनीति में काफी दिलचस्पी थी लेकिन रोहित खुद राजनीति में कुछ कर नहीं पा रहे थे, जिसके कारण अपूर्वा राजनीति में अपना करियर नहीं बना पा रही थीं, जो कि उनके झगड़े का बड़ा कारण था।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+