रोहित शेखर मर्डर केस: पत्नी अपूर्वा ने मायके में क्यों करवाया था तांत्रिक से अनुष्ठान
नई दिल्ली। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिवंगत एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी के हत्या के मामले में पत्नी अपूर्वा शुक्ला तिवारी को दिल्ली के साकेत कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वो तिहाड़ जेल में हैं। इस हत्याकांड को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब पता चला है कि अपूर्वा ने इंदौर जाकर रोहित से रिश्ते सुधारने के लिए तंत्र-मंत्र की शरण ली थी। अपूर्वा की मां मंजुला शुक्ला के अनुसार पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने के बाद अपूर्वा अपने घर इंदौर आ गई थी। वह 3 से 29 मार्च तक मायके में ही रही। इसी दौरान अपूर्वा की मां मंजुला ने किसी के कहने पर एक तांत्रिक से संपर्क किया।

परिवारिक कलह सुधारने के लिए अपूर्वा ने तांत्रिक से करवाया था अनुष्ठान
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पति-पत्नी में के बीच झगड़ा होने के बाद अपूर्वा गत मार्च में अपने मायके इंदौर गई थी। इसी दौरान अपूर्वा की मां ने किसी के कहने पर एक तांत्रिक से संपर्क किया था। उन्होंने तांत्रिक को बताया था कि बेटी के घर में बहुत कलह चल रहा है। सारी बात सुनने के बाद तांत्रिक ने शांति के लिए विशेष पूजा और अनुष्ठान कराने को कहा था। तांत्रिक की बात मानकर मार्च में ही अपूर्वा के घर पर अनुष्ठान कराया गया था, लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ।

अपूर्वा की मां ने भी किए चौंकाने वाले खुलासे
वहीं, मीडिया से बात करते हुए अपूर्वा की मां मंजुला शुक्ला ने कहा है कि रोहित बहुत शराब पीता था। वह घर की नौकरानी के साथ भी शराब पीता था। साथ बेटी अपूर्वा जब रोकती तो वह उसे भी शराब पीने को कहता। मंजुला ने बताया कि रोहित का एक महिला से अफेयर था जिसे लेकर अपूर्वा काफी परेशान रहती थी।

रोहित को 'मां का बेटा' कहती थी अपूर्वा
रोहित की मां उज्ज्वला ने बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद ही रोहित को छोड़कर जाने के बाद अपूर्वा ने रोहित को 2 बार कानूनी नोटिस भेजा। वह रोहित को 'मां का बेटा' (Mummy's boy)कहती थी। वह कहती हैं अभी तक जो कुछ प्रमाण सामने आए हैं और अपूर्वा ने गुनाह कबूला उससे तो संशय की गुंजाइश ही नहीं बचती। रोहित की रहस्यमय हालात में मौत होने के बाद अपूर्वा ने मीडिया से कहा था वह तो अब यही चाहती हैं कि रोहित की आत्मा को शांति मिले।

अपूर्वा के चेहरे पर पछतावा
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार होने के बाद अपूर्वा के चेहरे पर पछतावा नजर आ रहा है। दो दिन की पुलिस पूछताछ के दौरान अपूर्वा का व्यवहार काफी असंतुलित और अजीबों-गरीब रहा। कभी वह अपनी करतूत पर परेशान होकर पछतावा करने लगती तो कभी एकदम गुमसुम होकर कुछ सोचने लग जाती है। कुल मिलाकर उसकी मन: स्थिति पति की हत्या के बाद आत्मग्लानि की है।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications