रोहित शेखर मर्डर केस: गर्लफ्रेंड के साथ कार में शराब पीते देख लिया था पत्नी अपूर्वा ने, हुआ था झगड़ा और फिर...
नई दिल्ली। कांग्रेस के दिग्गज नेता और दो राज्यों (उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड) के मुख्यमंत्री रह चुके नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के कागार पर पहुंच चुकी है और इस मामले में रोहित की पत्नी अपूर्वा को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि रोहित की हत्या अपूर्वा ने ही की है, हालांकि इस बात की छानबीन अभी चल रही है कि क्या इस वारदात को अंजाम देने में अपूर्वा अकेली थी या उसके साथ कुछ और लोग भी शामिल थे। वहीं पूछताछ में एक ये बात सामने आई है कि रोहित अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शराब पी रहा था जिसे अपूर्वा ने देख लिया था। इसे लेकिर वारदात वाली रात दोनों के बीच जमकर झगड़ा भी हुआ था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान अपूर्वा ने रोहित का गला दबा दिया था।

रोहित ने गर्लफ्रेंड संग काम में पीया था शराब, नशे में थी युवती
एक अधिकारी ने बताया कि 15 अप्रैल की शाम रोहित जब कोटद्वार से दिल्ली लौटा था तो उसने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रास्ते में शराब पी थी। शराब पीने के बाद गर्लफ्रेंड को नशा हो गया था और घर पहुंचने पर अपूर्वा ने उसे देख लिया था। देखकर अपूर्वा ने नौकर से पूछा था कि कहां शराब पी है तो एक नौकर ने यह बता दिया था कि रोहित के साथ पी है। इस बात से अपूर्वा नाराज होकर दूसरे कमरे में चली गई थी। थोड़ी देर बाद दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ था। रात करीब साढ़े बारह बजे रोहित की मां उज्ज्वला तिलक लेन वाले सरकारी आवास में चली गई तो उसके बाद भी दोनों के बीच हाथापाई की बात कही जा रही है।

बार-बार बयान बदलती रही थी अपूर्वा, बाद में सब बता दिया
पुलिस सूत्रों का कहना है कि रोहित की पत्नी अपूर्वा लगातार बयान बदल रही थी। उससे पुलिस का शक और भी बढ़ गया। अपूर्वा ने अब तक तीन अलग-अलग बयान दिए थे। इससे पुलिस का शक पुख्ता होने लगा था। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो अपूर्वा टूट गई और उसने रोहित की हत्या की बात बता दी। फिलहाल पुलिस पत्नी समेत घर के 6 लोगों से पूछताछ कर रही थी।

जानिए अपूर्वा के बारे में
रोहित शेखर की पत्नी अपूर्वा सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं। अपूर्वा मूल रूप से इंदौर की रहने वाली हैं। उनकी और रोहित की मुलाकात दिल्ली में हुई थी। अपूर्वा के पिता भी पेशे से वकील हैं। इंदौर में वे जाने माने वकील हैं। हमेशा लाइमलाइट से दूर रहेने वाली अपूर्वा दिल्ली में ही रहती हैं। वकालत के साथ-साथ अपूर्वा सामाजिक कार्यों में भी रूचि लेती हैं।

शादी के कुछ दिनों बाद ही राहित और अपूर्वा अलग-अलग सोने लगे थे
रोहित की मां उज्जवला के मुताबिक, रोहित का शादी के अगले दिन से पत्नी अपूर्वा से झगड़ा शुरू हो गया था। मां ने बताया कि दोनों अलग-अलग सोते थे। उज्जवला यह कहना चाहती थी कि अपूर्वा ने ही उनके बेटे रोहित की हत्या की है। वहीं रोहित की पत्नी अपूर्वा को शक था कि रोहित का किसी महिला से अफेयर था। वह महिला रोहित के किसी चचेरे भाई की पत्नी है और रोहित के परिवार में उस महिला का आना-जाना था। इसी बात को लेकर अपूर्वा और रोहित में अक्सर झगड़ा होता था।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications