'बाबा ने मुझे बताया कि मैं उसकी 16 हजार रानियों में से एक हूं, मेरा कई बार रेप किया'

दिल्ली के रोहिणी में आध्यात्मिक आश्रम के नाम पर बच्चियों के यौन शोषण के मामले ने सभी को चौंका कर रख दिया है। मंगलवार को पुलिस की रेड के बाद बाबा के इन गंदे कामों का खुलासा किया। आश्रम की जांच में जो चीजें सामने निकलकर आई हैं।

Rohini Ashram

नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी में आध्यात्मिक आश्रम के नाम पर बच्चियों के यौन शोषण के मामले ने सभी को चौंका कर रख दिया है। मंगलवार को पुलिस की रेड के बाद बाबा के इन गंदे कामों का खुलासा किया। आश्रम की जांच में जो चीजें सामने निकलकर आई हैं, उसे देखकर ये मामला काफी हद तक राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा के जैसा लग रहा है। पुलिस को आश्रम में जांच में कई इंजेक्शन्स, दवाइयां और नशीले पदार्थ मिले हैं।

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को मारा था छापा

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को मारा था छापा

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए पुलिस को 'आध्यात्मिक विश्वलिद्यालय' में छापा मारने का आदेश दिया था। मंगलवार को दिल्ली पुलिस की टीम ने दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा नियुक्त 4 वकील और दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल के साथ मिलकर 25 साल पुराने इस आश्रम में छापा मारा था।

जानवरों जैसी हालत में रहती थीं लड़कियां

जानवरों जैसी हालत में रहती थीं लड़कियां

वकील नंदिता राव ने हाईकोर्ट की बेंच के आगे आश्रम से जुड़े जो खुलासे किए हैं, वो काफी चौंकाने वाले हैं। उन्होंने बताया, '100 से ज्यादा लड़कियां जानवरों जैसी हालत में रह रहीं थीं और उनके पास कोई प्राइवेसी नहीं थी। उन्हें काफी छोटे बॉक्स जैसी जगहों में रखा गया था जहां बिल्कुल भी रोशनी नहीं आती थी। वहां से निकलने का बी कोई रास्ता नहीं था। जहां लड़कियां सोतीं थीं, वहां की भी निगरानी की जाती थी।' उन्होंने कई कैदियों के स्वास्थ्य पर भी आशंका जताई जो मादक पदार्थों के प्रभाव में दिखाई दे रहे थे।

'अपनी रानी कहता था बाबा'

'अपनी रानी कहता था बाबा'

आश्रम में कई खाली सिरिंज और दवाइयां भी मिली हैं। इस आश्रम में अधिकतर महिलाएं उत्तर प्रदेश या छत्तीसगढ़ की हैं। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में एक महिला ने आश्रम में अपने साथ हुई बर्बरता के बारे में बताया। 32 वर्षीय महिला ने बताया कि आश्रम का बाबा उसे अपनी 16,000 रानियों में से एक कहता था। 'उसने कई बार मेरा बलात्कार किया। वो कहते थे कि अगर हम बाहरी दुनिया से ताल्लुक रखते हैं, तो हम पाप कर रहे हैं।'

हाईकोर्ट ने सीबीआई को दिए जांच के आदेश

हाईकोर्ट ने सीबीआई को दिए जांच के आदेश

दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के अनुसार आश्रम में बाबा के नाम कई खत मिले हैं जिसमें सेक्सुअल कंटेंट है। वहीं पूरे आश्रम में कोई भी धार्मिक किताब नहीं मिली। बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में सीबीआई को जांच के आदेश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+