मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ के लिए तीसरी बार ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वॉड्रा
नई दिल्ली। विदेश में संपत्ति की खरीद के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का सामना कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा शनिवार को तीसरी बार पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समाने पेश हुए। वाड्रा शनिवार सुबह 10.45 बजे सेंट्रल दिल्ली के जामनगर हाउस में स्थित जांच एजेंसी के कार्यालय पहुंचे। अधिकारियों ने कहा कि मामले में मामले के जांच अधिकारी (IO) को मामले के संबंध में अधिक सवालों के जवाब देने के लिए वाड्रा की आवश्यकता है इसलिए उन्हें 6 और 7 फरवरी को पूछताच के बाद शनिवार को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया।

साढ़े पांच घंटे तक हुई थी पूछताछ
बता दें कि रॉबर्ट वाड्रा जब पहली बार प्रवर्तन निदेशालय के ऑफिस पूछताछ के लिए पहुंचे तो उनसे लगभग साढ़े पांच घंटे तक पूछताछ हुई, जबकि दूसरी बार लगभग 9 घंटे तक पूछताछ चली। यह जानना जरूरी है कि पिछली बार जब वाड्रा जांच एजेंसी के सामने पेश हुए थे तो उनको उन दस्तावेजों का समना करना पड़ा था जो, एजेंसी ने इस मामले में जांच के रूप में हासिल किया है। दूसरी ओर सूत्रों की माने तो वाड्रा ने भी मामले के जांच अधिकारी को अपनी ओर से कुछ दस्तावेज दिए और कुछ आगे देने की बात भी कही हैं।

विदेश में संपत्ति खरीद की हो रही जांच
बता दें वाड्रा के खिलाफ ईडी का मामला लंदन स्थित संपत्ति की खरीद पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों से संबंधित है, जो ब्रायनस्टन स्क्वायर में 1.9 मिलियन जीबीपी (ब्रिटिश पाउंड) के बराबर है, जो कथित तौर पर उनके स्वामित्व में है। इस संपत्ति को लेकर वाड्रा जांच एजेंसी के निशाने पर आए और उनको पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है। प्रवर्तन निदेशाल ने दिल्ली की एक अदालत को बताया कि उसे लंदन में कई नई संपत्तियों के बारे में जानकारी मिली है जो कि वाड्रा की है। इनमें दो घर शामिल है, एक की कीम 5 मिलियन जीबीपी और दूसरे की 4 मिलियन जीबीपी है, इसके अलावा अन्य छह फ्लैट की जानकारी मिली है।

ईडी के साथ दस्तावेज किए साझा
सूत्रों की माने तो धन शोधन निवारण अधिनियम की धार 50 (अधिकारियों के सम्मन, दस्तावेजों के उत्पादन और सबूत देने के बारे में अधिकार) के तहत वाड्रा के बयान दर्ज किया जा रहा है, जैसा कि पिछले दो बार किया गया था। बता दें कि वाड्रा की पत्नी प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस महासचिव प्रभारी नियुक्त किया है। जिसके बाद से वाड्रा पर नकेल कसे जाने में भी तेजी आ गई है।












Click it and Unblock the Notifications