'यहां धंधा मत चलाओ, बंद करो..ट्रांसजेंडर हूं, इसलिए ढाबे में नहीं घुसने दिया', रोडीज स्टार नीरजा का छलका दर्द
Neerja Punia Roadies: ट्रांसजेंडर महिला, एक्टिविस्ट नीरजा पुनिया फिर से एक बार चर्चाओं में हैं। एमटीवी के फेमश शो रोडीज से चर्चित हुईं नीरजा पुनिया ने कहा है कि 6 नवंबर की रात उनके साथ कुछ ऐसा हुआ है, जिसे वह कभी नहीं भूल सकती हैं। नीरजा ने बताया कि उस रात उन्हें उनके पसंदीदा ढाबा में सिर्फ ट्रांसजेंडर होने की वजह से जाने से रोका गया है। नीरजा पुनिया ने ढ़ाबे वालों पर उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है।
नीरजा पुनिया हरियाणा की हैं और पेशे से एक रनवे मॉडल हैं। नीरजा पुनिया ने कहा, ''श्री राम ढाबा मेरी पसंदीदा जगह है। यह वह जगह है जहां मैं, अक्सर चाय पीने जाती हूं। हालांकि, उस रात (6 नवंबर) मैनेजर ने मुझे एंट्री करने से रोक दिया।''

'यहां आकर धंधा मत चलाओ, और यहां आना बंद कर दो'
नीरजा पुनिया ने आगे बताया, ''मैनेजर ने मुझे ने कहा, 'नीरजा बाहर आओ, सर (मालिक) तुमसे बात करना चाहते हैं।' मैंने उनसे पूछा कि किस बारे में बात करना चाहते हैं। तो मालिक ने कहा, 'आप यहां आकर धंधा मत चलाओ, और यहां आना बंद कर दो'। मुझे वहां जाते हुए काफी समय हो गया है और मैं एक ऐसी व्यक्ति हूं जो सिर्फ चाय पीने के लिए एक कोने में बैठती हूं।''
नीरजा पुनिया ने आगे बताया, ''मालिक ने मान लिया था कि मैं एक सेक्स वर्कर हूं। लोगों को एक ट्रांसजेंडर के बारे में ये गलत धारणा है, जो समाज के लिए समस्याग्रस्त है और बहुत हानिकारक है। मैंने मैनेजर को समझाने की कोशिश की। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कहा कि ''जाओ जाओ यहां से जाओ' कहता रहा और मुझे दरवाजे की ओर ढ़केलते हुए एक तरह से मुझे परेशान करना शुरू कर दिया। यह वाकई दुखद है। मैंने उनसे कहा कि मैं अक्सर आती हूं और मैं जो हूं या जो काम करती हूं, उसके लिए मुझे हर जगह सम्मान मिलता है और आप ये व्यवहार मुझे दे रहे हैं। मेरे चरित्र का हनन कर रहे हैं और मुझे सेक्स वर्कर समझ रहे हैं। वहां मुझे जानने वाले हर कर्मचारी ने उनके खिलाफ कुछ नहीं कहा क्योंकि इससे उनकी नौकरी चली जाती।''
'मुझे पैनिक अटैक आने लगे थे...'
नीरजा पुनिया ने कहा कि, ''मैनेजर का ऐसा बर्ताव देख, मुझे पैनिक अटैक आने लगे थे। इसका मुझ पर गहरा प्रभाव पड़ा। पूरी तरह से मेरी लिंग पहचान के आधार पर किए गए अपमानजनक व्यवहार ने मेरे मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाला है।''
नीरजा पुनिया ने कहा, ''यह रूढ़िवादिता सोच है कि एक ट्रांस महिला, जब तैयार होकर बाहर जाती है, सेक्स वर्कर या फिर भीख मांगती है, ये बहुत दुखद है। मेरी शिक्षा और प्रसिद्धि के बावजूद, इलाज भयानक था। मुझे हमारे समुदाय के उन लोगों के लिए डर है जिनके पास ऐसे विशेषाधिकार नहीं हैं, ये उनका क्या हाल करते होंगे। मैं उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई भी नहीं कर सकती क्योंकि कोई सबूत नहीं है और इससे बचने के लिए उसके पास कई पुलिस और राजनीतिक संबंध हैं।












Click it and Unblock the Notifications