बेंगलुरु: PM मोदी के स्वागत में बनी सड़क दो दिन में हुई खराब, ठेकेदार पर 3 लाख जुर्माना, 3 इंजीनियरों को नोटिस

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की हाल ही में बेंगलुरु यात्रा से पहले खराब रोडवर्क के लिए बृहत बेंगलुरु महानगर पालिके (बीबीएमपी) के तीन इंजीनियरों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

नई दिल्ली, 25 जून : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में बनी सड़क दो दिन में ही खराब हो गई। इस मामले में बृहत बेंगलुरु महानगर पालिके (बीबीएमपी) के तीन इंजीनियरों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही पालिके ने ठेकेदार रमेश पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। पीएम मोदी के बेंगलुरु यात्रा से पहले खराब रोडवर्क के लिए बीबीएमपी ने यह कार्रवाई की है। पीएम मोदी के स्वागत के लिए करोड़ों रुपये खर्च करके सड़क बनाई गई थी।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी

बताया जाता है कि 9 किमी सड़क बनाने के लिए 11.50 करोड़ रुपये खर्च किए गए और कुछ ही दिनों में सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद पीएम कार्यालय ने राज्य सरकार से कार्यों से संबंधित सभी फाइलों की जांच करने और सुधारात्मक उपाय करने को कहा है।

Recommended Video

    Karnataka: PM Modi के स्वागत में Bengaluru में बनी सड़क दो दिन भी नहीं चली | वनइंडिया हिंदी |*News

    इनके खिलाफ नोटिस

    मेजर रोड विभाग से मुख्य अभियंता प्रहलाद ने मीडिया रिपोर्ट के बाद एमटी बालाजी, मुख्य अभियंता, एचजे रवि, सहायक कार्यकारी अभियंता और आरआर नगर सब डिवीजन के आईके विश्वास सहायक अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अब बढ़ते दबाव के बाद पालिके ने ठेकेदार रमेश पर जुर्माना लगाया है।

    घटिया काम किया गया

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के निर्देशों के बाद बीबीएमपी ने डॉ. बीआर अंबेडकर स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (बीएएसई) के पास एक सड़क का घटिया डामरीकरण किया गया। बेंगलुरू विश्वविद्यालय परिसर में मरियप्पनपाल्या मुख्य सड़क के लिए किए गए डामर के काम को घटिया काम बताया गया है। ऐसा देखा जा रहा है कि डामर की परत को हाथ से हटाया जा रहा है। कामों में उचित मानक का पालन नहीं किया गया और घोर लापरवाही बरती गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+