'जाटों' को लेकर बिप्लब देब के घटिया बयान पर अजित सिंह ने दिया तगड़ा जवाब

जाटों को लेकर दिए गए सीएम बिप्लब देब के बयान पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है...

नई दिल्ली। अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में रहने वाले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब के बयान पर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल हाल ही में बिप्लब देव ने अपने एक भाषण के दौरान जाटों और सिखों को लेकर एक विवादित टिप्पणी की, जिसके बाद कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने उनके भाषण का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए इस मामले में पीएम मोदी से बिप्लब देब के ऊपर कार्रवाई करने की मांग की। वहीं, अब राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के अध्यक्ष अजित सिंह ने भी बिप्लब देब बयान पर कड़ा ऐतराज जताया है।

Recommended Video

    Tripura CM Biplab Deb ने Punjabi और Jat समुदाय पर दिए बयान पर मांगी माफी | वनइंडिया हिंदी
    'अपने आकाओं से ही जाटों और सिखों के बारे में पूछ लें'

    'अपने आकाओं से ही जाटों और सिखों के बारे में पूछ लें'

    आरएलडी प्रमुख अजित सिंह ने अपने फेसबुक पर पोस्ट लिखते हुए कहा, 'बिप्लब देब ने बोल तो दिया कि जाट व सिख कम दिमाग वाले हैं, लेकिन सच ये है कि उन्होंने कभी इन बहादुर कौम का इतिहास पढने की कोशिश नही की। यदि इतिहास जानते तो कदापि इस प्रकार कुतर्की बयान नही देते। बिप्लब देब से कहूंगा कि प्राचीन काल से आज तक हिंदुस्तान के सम्मान की रक्षा करने वाली और देश के लिए अन्न उपजाने वाली कौम पर कटाक्ष करने से पहले दिल्ली में बैठे अपने आकाओं से ही जाटों और सिखों के बारे में पूछ लें, आपकी गलतफहमी दूर हो जाएगी।'

    बिप्लब देब ने कहा था- हरियाणा के जाटों के पास दिमाग की कमी

    बिप्लब देब ने कहा था- हरियाणा के जाटों के पास दिमाग की कमी

    आपको बता दें कि बिप्लब देब के जिस बयान पर विवाद खड़ा हुआ है, उसमें उन्होंने कहा था, 'हरियाणा में काफी जाट हैं। हरियाणा के जाटों के पास दिमाग की कमी है, लेकिन वो शरीर से तगड़े हैं। वो लोग बंगालियों के दिमाग का मुकाबला नहीं कर सकते। बंगाली अपनी बुद्धिमानी के लिए पूरे देश में जाने जाते हैं।' बिप्लब देब इससे पहल भी कई बार विवादित बयान दे चुके हैं।

    सुरजेवाला ने की कार्यवाही की मांग

    वहीं, बिप्लब देब के इस 50 सेंकड के वीडियो को कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, 'शर्मनाक व दुर्भाग्यपूर्ण! भाजपा के मुख्यमंत्री, बिप्लब देब ने पंजाब के सिख भाइयों व हरियाणा के जाट समाज को अपमानित कर उनका 'दिमाग़ कम' बताया। ये भाजपा की औछी मानसिकता है। खट्टरजी व दुष्यंत चौटाला चुप क्यों हैं? मोदी जी और नड्डा जी कहां हैं? माफी मांगें, कार्यवाही करें।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+