तेजस्वी यादव ने जारी किया राजद का घोषणा पत्र, जानिए मेनिफेस्टो की मुख्य बातें

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने सोमवार को घोषणा पत्र जारी किया। राजद ने इस घोषणा पत्र को 'प्रतिबद्धता पत्र' नाम दिया है। पटना स्थित पार्टी कार्यालय में तेजस्वी यादव और वरिष्ठ नेता मनोज झा ने मेनिफेस्टो जारी किया। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि वे सामाजिक न्याय की दिशा में मंजिल हासिल करेंगे। उस लक्ष्य को हासिल करेंगे जिसे बाबा साहब अंबेडकर ने दिया था और जो सपना लालू प्रसाद यादव ने गरीबों की भलाई के लिए देखा था। राजद के घोषणा पत्र में कई बड़ी बातों का जिक्र किया गया है।

राजद का घोषणा पत्र, जनसंख्या के आधार पर आरक्षण

राजद का घोषणा पत्र, जनसंख्या के आधार पर आरक्षण

1. तेजस्वी यादव ने निजी क्षेत्र में आरक्षण लागू करने का वादा किया, उन्होंने मंडल कमीशन के मुताबिक आरक्षण देने की बात कही। दलितों, पिछड़ों को जनसंख्या के आधार पर आरक्षण दिया जाएगा। हम समाजवाद का सपना पूरा करेंगे।

2. प्रवासी बिहारियों को सुरक्षा दी जाएगी, और इसके लिए हेल्पलाइन जारी की जाएगी।

3. तेजस्वी यादव ने जातीय आधार पर साल 2021 में जनगणना करवाने का ऐलान किया।

बिहार से पलायन रोकने पर जोर

4. राजद ने बिहार में सरकार बनने पर ताड़ी को लीगल करने की बात कही, ताड़ी पर लगने वाला टैक्स हटाया जाएगा।

5. पुलिस भर्ती में 8वीं पास के लोगों को भी मौका दिया जाएगा।

6. सरकारी नौकरियों में रिक्त पड़े पदों को भरा जाएगा।

7. निजी संस्थानों की नौकरियों में भी आरक्षण दिया जाएगा।

8. केंद्र की सत्ता में भागीदारी बनने पर बिहार से पलायन रोकने की दिशा में काम किया जाएगा

मीडिया को लोकतांत्रिक व्यवस्था से जोड़ने का काम करेंगे- तेजस्वी

मीडिया को लोकतांत्रिक व्यवस्था से जोड़ने का काम करेंगे- तेजस्वी

9. तेजस्वी यादव ने कहा कि वे मीडिया की स्वतंत्रता चाहते हैं और इसलिए मीडिया को लोकतांत्रिक व्यवस्था से जोड़ने का काम करेंगे।

10. 200 प्वाइंट रोस्टर को संवैधानिक मान्यता दी जाएगी।

11. सभी को स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार मिलेगा

12. तेजस्वी यादव ने कहा कि कांग्रेस की न्याय योजना का पूरा समर्थन करते हैं।

पढ़ें लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+