Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तेजस्वी यादव ने कहा-बहुत हो गया, बिहार नहीं संभाल पा रहे हैं तो इस्तीफा दें नीतीश कुमार

पटना। बिहार में सियासी बयानबाजी का दौर जारी है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार नहीं संभाल पा रहे हैं तो अपने पद से इस्तीफा दें। उन्होंने राज्य के कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए।

 RJD Leader Tejaswi Yadav Attack CM Nitish Kumar told if he is not capable to handle Bihar then leave the CM Chair

तेजस्वी ने नीतीश कुमार का इस्तीफा मांगा और कहा कि अब बहुत हो गया नहीं संभल रहा तो इस्तीफ़ा दे दीजिए। ट्वीट के जरिए तेजस्वी नेकहा कि बिहार में गुंडों, बलात्कारियों, माफ़ियाओं, अपराधियों, दुशासनों और राक्षसों का शासनी राज है। उन्होंने लिखा कि बिहार में लोग गाजर-मूली की तरह लोग काटे जा रहे है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि अगर नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा तो इस्तीफ़ा दे दीजिए।

तेजस्वी ने अपने विरोधियों पर निशाना साधा। उन्होंने मीडिया पर भी तंज कसा और कहा कि जंगलराज के कथावाचकों के होंठ अब सील दिए गए हैं। गौरतलब है कि बिहार में लगातार बढ़ रही अपराध की वारदातों ने नीतीश सरकार को बैकफुट पर ला दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+