अब राजद प्रमुख लालू के खास ने कहा.. नीतीश इस्तीफा दें
पटना (मुकुंद सिंह)। बिहार में चल रहे अपराधियों के तांडव को देखते हुए जहां सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महागठबंधन की सरकार विपक्षियों के निशाने पर हमेशा से चढ़ी हुई है वहीं राजद के नेताओं ने बिहार में बढ़ते अपराध और लॉ एंड ऑर्डर को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि अब उनसे सरकार चलाना संभव नहीं है इसलिए नीतीश कुमार को इस्तीफा दें।
बिहार: लालू और नीतीश, कौन किस पर भारी?
राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं के द्वारा दिए गए इस तरह के ब्यान में सबसे खास बात यह है कि लालू के गढ़ में खड़ा होकर इन नेताओं ने नीतीश के खिलाफ आवाज लगाई है। राजद सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात के बाद उनके आवास के बाहर लालू के खास और चहेते नेताओं में से एक राजद के बड़े नेता और पूर्व मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ,सांसद तस्लीमुद्दीन और प्रभुनाथ सिंह ने तल्ख तेवर के साथ नीतीश सरकार को घेरने की कोशिश की है।
सूबे के सत्ताधारी दल और महा गठबंधन की सरकार में शामिल राजद के नेताओं द्वारा इस तरह के ब्यान ने राजनीति के जानकारों को एक नया मुद्दा दे दिया है बहस के लिए कि क्या अब राजद और जदयू के बीच खटास आ गई है।













Click it and Unblock the Notifications