आरक्षण के समर्थन में आया था मोहन भागवत का बयान, अब RJD के मनोज झा ने रख दी ये मांग

आरक्षण के समर्थन में आरएसएस प्रमुख की टिप्पणियों के एक दिन बाद, राजद नेता और सांसद मनोज झा ने गुरुवार को मोहन भागवत के सामने एक मांग रख दी। दरअसल, मनोज झा ने कहा है कि अगर, मोहन भागवत सही में आरक्षण के समर्थक हैं तो वह सरकार से जाति जनगणना कराने के लिए दबाव डालें।

बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख ने बुधवार को नागपुर में कहा था कि समाज में जबतक भेदभाव मौजूद है और जब तक असमानता बनी रहेगी तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए। हम आरएसएस में संविधान में प्रदत्त आरक्षण को पूरा समर्थन देते हैं।

 Manoj Jha Caste Census

राजद नेता ने कहा कि मोहन भागवत पूर्व आरएसएस प्रमुख एमएस गोलवलकर के अनुयायी हैं... लेकिन मुझे कम से कम खुशी है कि उन्होंने संविधान के अनुसार सोचना शुरू कर दिया है। उन्होंने आरएसएस का जिक्र करते हुए कहा कि वे खुद को एक सामाजिक संगठन कहते हैं, लेकिन वे एक राजनीतिक संगठन हैं और वे सरकार चलाते हैं। आप जाति जनगणना पर चुप क्यों हैं? झा ने कहा कि आरएसएस प्रमुख को सरकार से जाति जनगणना कराने के लिए कहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार से कहें कि वह जाति जनगणना के लिए सहमत हो। अन्यथा आपने जो कहा है वह सिर्फ सुर्खियां बटोरने के लिए जुबानी जमाखर्च है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+