सीबीआई की कार्रवाई को लालू यादव ने बताया राजनीति साजिश, कहा- हम डरने वाले नहीं
आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने कहा कि मैं दबाव में आने वाला नहीं हूं। हम नरेंद्र मोदी को हटाकर ही दम लेंगे। बीजेपी के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
नई दिल्ली। सीबीआई की छापेमारी पर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। लालू यादव ने कहा है कि राजनीतिक साजिश के तहत हमले किए जा रहे हैं। होटल टेंडर घोटाले में सीबीआई की छापेमारी पर लालू यादव ने कहा कि ये कार्रवाई राजनीतिक साजिश का हिस्सा है। सीबीआई का कार्रवाई के लिए दोष नहीं है, ये दोष अमित शाह और नरेंद्र मोदी का है। आखिर किस मामले में सीबीआई कार्रवाई कर रही है मुझे मालूम नहीं है।

'मेरे खिलाफ बीजेपी-आरएसएस साजिश कर रही'

मैं दबाव में आने वाला नहीं हूं- लालू यादव
आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने कहा कि मैं दबाव में आने वाला नहीं हूं। हम नरेंद्र मोदी को हटाकर ही दम लेंगे। बीजेपी के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। मैंने कुछ गलत नहीं किया। लालू यादव ने कहा कि मैंने कोई गलत काम नहीं किया है। बीजेपी मुझे जेल भेजना चाहती है। मेरे खिलाफ बीजेपी-आरएसएस साजिश कर रही है। 2019 के आम चुनाव को मद्देनजर सीबीआई कार्रवाई कर रही है।
Recommended Video


लालू बोले- आवंटन तय नियम के आधार पर हुआ
लालू प्रसाद यादव ने कहा कि होटल लीज पर देने को लेकर कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। आवंटन तय नियम के आधार पर हुआ है। सीबीआई ने जो छापेमारी की है इस मुद्दे पर लालू यादव ने कहा कि आखिर हम देखेंगे कि छापेमारी में मेरे घर से क्या मिला है? आईआरसीटीसी एक स्वायत्त संस्था है, टेंडर आवंटन में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है।

12 ठिकानों पर सीबीआई ने की छापेमारी
बता दें कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने शुक्रवार सुबह लालू यादव के 12 ठिकानों पर छापेमारी की। सीबीआई के एडिशनल डायरेक्टर राकेश अस्थाना ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि पटना, रांची, भुवनेश्वर, गुरुग्राम में सुबह से छापेमारी की गई। राकेश ने जानकारी दी कि 5 जुलाई 2017 को सीबीआई ने लालू यादव, तेजस्वी, राबड़ी देवी, सरला गुप्ता, विजय कोचर, विनय कोचर , मेसर्स डिलाइट मार्केटिंग कंपनी लिमिटेड और IRCTC के MD रहे पीके गोयल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सीबीआई के एडिशनल डायरेक्टर राकेश अस्थाना ने प्रेस वार्ता में कहा कि IPC की धारा 120 B, 420, Prevention of Corruption Act, 1988 की धारा 31 D और 32 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।

लालू यादव बोले- छापेमारी में क्या मिला देखना चाहता हूं
सीबीआई के एडिशनल डायरेक्टर राकेश अस्थाना ने कहा कि 65 लाख की जमीन 32 लाख रुपए में दी। उन्होंने कहा कि होटल को लीज पर देने के लिए नियमों में ढील दी गई। बताया गया कि प्राथमिक शिकायत के बाद की गई जांच के बाद ही छापेमारी की कार्रवाई की गई। CBI की ओर से कहा गया है कि लालू ने फायदा पहुंचाया है। रांची और पुरी के होटल आवंटन में गड़बड़ी की गई है। मिली जानकारी के अनुसार साल 2006 मे संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) की सरकार में रेल मंत्री रहे लालू पर होटल आवंटन में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। CBI ने आवंटन से जुड़े सुजाता समूह के रांची, पुरी और पटना स्थित होटल चाणक्य पर भी छापा मारा है।
-
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक?












Click it and Unblock the Notifications