Pics: 69वें जन्मदिन पर लालू ने काटा केक, राबड़ी ने दिया गुलाब
पटना। आज राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का 69वां जन्मदिन है जिसे कि पटना में जोर-शोर से मनाया गया। हालांकि रात 12 बजे ही लालू ने केक काटकर अपने बर्थडे के सेलिब्रेशन की शुरूआत कर दी थी लेकिन आज शाम को उनके पार्टी वाले धूम-धाम से उनका बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे।
आज लालू ने अपने जीवन के 69 साल पूरे किये हैं इस काऱण उन्होंने आज 69 पाउंड का केक काटा और शाम को इसके अलावा वो 69 किलो की माला भी पहनेंगे। इस खास मौके पर उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने उन्हें गुलाब का गुलदस्ता भी दिया।
बिहार: लालू और नीतीश, कौन किस पर भारी?
सीएम नीतीश कुमार उन्हें जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे जहां लालू ने उन्हें मिठाई खिलाकर उनका वेलकम किया। आज शाम को उनके आवास पर बर्थडे की पार्टी होगी जिसमें पूड़ी, खीर और सब्जी बनायी जायेगी और लोकगीतों की महफिल सजेगी जिसमें राजस्थान के मशहूर कव्वाल बच्चा भी परफार्म करेंगे।
फिलहाल अपने जन्मदिन की तस्वीरें लालू ने ट्विटर पर डाली है जिसे आप भी देखिये..













Click it and Unblock the Notifications