लालू ने एम्स को चिट्ठी लिखकर दी बीमारियों की लिस्ट, कहा- मुझे रांची मत भेजो

लालू ने अपने पत्र में कहा है 'मुझे बताया गया है कि मुझे अस्पताल से छुट्टी करने की कार्रवाई हो रही है। मुझे रांची मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली में अच्छे इलाज के लिए भेजा गया था।

Recommended Video

      Lalu Yadav का भड़का AIIMS पर गुस्सा, बोले 'मेरे इलाज पर हो रही है साजिश' | वनइंडिया हिंदी

      नई

      दिल्ली।
      चारा
      घोटाला
      में
      जेल
      की
      सजा
      काट
      रहे
      लालू
      यादव
      स्वास्थ्य
      संबंधी
      परेशानी
      की
      वजह
      से
      दिल्ली
      के
      एम्स
      अस्पताल
      में
      इलाज
      के
      लिए
      भर्ती
      हैं।
      इसी
      बीच
      लालू
      प्रसाद
      यादव
      ने
      एम्स
      के
      निदेशक
      को
      पत्र
      लिखकर
      कहा
      है
      कि
      उन्हें
      अभी
      डिस्चार्ज
      नहीं
      किया
      जाए।
      वहीं,
      दूसरी
      तरफ
      एम्स
      ने
      लालू
      को
      छुट्टी
      देने
      की
      पूरी
      तैयारी
      कर
      ली
      है।
      लालू
      को
      शाम
      4
      बजे
      की
      ट्रेन
      से
      रांची
      ले
      जाया
      जाने
      की
      खबर
      है।
      उन्हें
      राजधानी
      एक्सप्रेस
      से
      रांची
      लाया
      जा
      सकता
      है।
      बता
      दें
      कि
      सीबीआई
      ने
      लालू
      यादव
      को
      वापस
      रिम्स
      शिफ्ट
      करने
      की
      मांग
      की
      है।

      id="toptextpromo">
      id='are-slot-1'
      class='oiad
      oi-axt
      oiadv'>

      लालू ने कहा मुझे इतनी बीमारियां हैं

      लालू ने कहा मुझे इतनी बीमारियां हैं

      लालू ने अपने पत्र में कहा है 'मुझे बताया गया है कि मुझे अस्पताल से छुट्टी करने की कार्रवाई हो रही है। मुझे रांची मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली में अच्छे इलाज के लिए भेजा गया था। अभी भी मेरी तबीयत ठीक नहीं हुई है। मैं आपको अवगत कराना चाहता हूं कि मैं हृदयरोग, किडनी इंफेक्शन, सुगर एवं कई अन्य प्रकार के बीमारियों से ग्रसित हूं। कमर में दर्द है एवं बार-बार चक्कर आ जा रहा है। मैं कई बार बाथरूम में भी गिर भी गया हूं। मेरा रक्तचाप एवं शुगर बीच-बीच में बढ़ जाता है। इन सब बीमारियों का इलाज यहां चल रहा है।

      तेजस्वी यादव हुए नाराज

      तेजस्वी यादव हुए नाराज

      लालू यादव को एम्स से रिम्स में शिफ्ट करने की बात से उनका परिवार और आरजेडी के लोगों में काफी नाराजगी है। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि लालू यादव जी को एम्स से रांची हॉस्पिटल में शिफ्ट करने का फैसला जल्दबाजी में लिया गया है। इतनी जल्दबाजी में लालू जी क्यों शिफ्ट किया जा रहा है, इसके पीछे क्या वजह है। ये तो एम्स प्रशासन ही बता सकता है। गौरतलब है कि 26 अप्रैल को तेजस्वी यादव अपने पिता लालू यादव से मुलाकात की थी। जिसके बाद उन्होंने कहा था कि उन्हें बेहतर इलाज की जरूरत है। उनके तबीयत में बहुत सुधार नहीं हुआ है।

      लालू से मिले थे राहुल गांधी

      लालू से मिले थे राहुल गांधी

      2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के खिलाफ मजबूत विपक्ष तैयार करने की कोशिश में जुटे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को एम्स जाकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की थी। लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद उन्हें जेल भेजा गया था। वहीं, झारखंड हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर सुनावाई करने की मंजूरी दे दी है। इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट में 4 मई को सुनवाई होगी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+