बर्थडे की बधाई पर ऋषि कपूर ने अदनान सामी को याद दिलाई लाहौर की वो खास मुलाकात

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर ने अपना 67वां जन्मदिन न्यूयॉर्क में सेलिब्रेट किया। वहीं, उन्होंने जन्मदिन की बधाई देने वालों का ट्विटर पर आभार भी व्यक्त किया। सिंगर कंपोजर अदनान सामी ने भी ऋषि कपूर को उनके 67वें जन्मदिन के मौके पर बधाई दी थी और स्वस्थ रहने की दुआ की थी। इसपर ऋषि कपूर ने ट्वीट कर उनको धन्यवाद दिया और साथ ही लाहौर में हुई पहली मुलाकात का जिक्र भी किया।

90' के दशक की मुलाकात याद दिलाई

90' के दशक की मुलाकात याद दिलाई

ऋषि कपूर ने अदनान को धन्यवाद देते हुए लिखा, 'शुक्रिया दोस्त, हमें पुराने समय की तरह दोबारा गाने की जरूरत है। पहली बार आपसे लाहौर में 90' के दशक में मुलाकात हुई थी।' ऋषि कपूर ने इस ट्वीट के जरिए अदनान के बेटे अजान को प्यार भेजा है।' इसके पहले, अदनान ने ऋषि कपूर को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ रहने की कामना की थी। अदनान ने लिखा था, 'दुआ है कि हमें आने वाले दशकों तक आपके बढ़िया काम को देखने का मौका मिलता रहे।'

कैंसर के इलाज के लिए सितंबर 2018 में ऋषि न्यूयॉर्क गए थे

कैंसर के इलाज के लिए सितंबर 2018 में ऋषि न्यूयॉर्क गए थे और वे 11 महीनों से वहीं पर हैं। अब वे अपनी घर वापसी के दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऋषि इस साल मुंबई में गणेश चतुर्थी समारोह के दौरान भी नहीं आ सके। कई फिल्म कलाकारों ने उनको जन्मदिन के मौके पर बधाई दी। 'बॉबी' से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाले ऋषि कपूर ने कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया है।

जल्द लौट सकते हैं भारत

जल्द लौट सकते हैं भारत

हालांकि, बीच में ऐसी खबर आई थी कि वो अपने बर्थडे पर भारत लौट सकते हैं लेकिन उनकी वापसी नहीं हो पाई। अदनान सामी की बात करें तो उन्होंने साल 2016 में भारत की नागरिकता ले ली थी। अदनान का जन्म लंदन में हुआ था। उनके पिता, अरशद सामी खान पाकिस्तान के राजनयिक थे और उन्होंने शास्त्रीय तथा जैज़ संगीत में प्रशिक्षण ली हुई थी। पाकिस्तान की नागरिकता त्यागकर अब अदनान भारत की नागरिकता ले चुके हैं और हाल ही में कई मुद्दों को लेकर वे पाकिस्तान पर निशाना भी साधते रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+