अस्पताल से वापस लौटे ऋषि कपूर, बताया- किस बीमारी की वजह से हुए अस्पताल में भर्ती

ऋषि कूपर ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि उन्हें किस बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर अस्पताल से ठीक होकर वापस मुंबई स्थित घर लौट आए हैं। पिछले हफ्ते तबीयत बिगड़ने के बाद आनन-फानन में ऋषि कपूर को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गौरतलब है कि ऋषि कपूर पिछले साल ही अमेरिका से अपना इलाज कराकर लौटे थे, इसलिए अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी तबीयत को लेकर उनके फैंस की चिंता बढ़ गई। अब ऋषि कूपर ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि उन्हें किस वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

प्रदूषण और न्यूट्रोफिल्स गिरने के कारण हुआ इन्फेक्शन

प्रदूषण और न्यूट्रोफिल्स गिरने के कारण हुआ इन्फेक्शन

अस्पताल से घर लौटने के बाद ऋषि कपूर ने अपने चाहने वालों को धन्यवाद दिया। ऋषि कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'डियर फैमिली, फ्रेंड्स और फॉलोअर्स, मेरी तबीयत को लेकर आपने जो मेरी चिंता की, उसके लिए मैं आपका आभारी हू। आप सभी का धन्यवाद। मैं पिछले 18 दिनों से दिल्ली में फिल्म की शूटिंग कर रहा था। इस दौरान प्रदूषण और मेरे न्यूट्रोफिल्स गिरने के कारण मुझे एक इन्फेक्शन हो गया था, जिसकी वजह से मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।' आपको बता दें कि न्यूट्रोफिल्स, व्हाइट ब्लड सेल्स का एक प्रकार है, जो शरीर को इन्फेक्शन से बचाता है।

'लोग मेरी तबीयत को लेकर कुछ और ही सोच रहे थे'

'लोग मेरी तबीयत को लेकर कुछ और ही सोच रहे थे'

ऋषि कपूर ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा, 'मुझे हल्का बुखार भी आ रहा था, जिसकी जांच में डॉक्टरों को एक पैच मिला, जो आगे चलकर निमोनिया हो सकता था, जिसका इलाज चल रहा है। मुझे लगता है कि लोग मेरी तबीयत को लेकर कुछ और ही सोच रहे थे। मैं इन सभी आशंकाओं को खारिज करता हूं और आपसे कहना चाहता हूं कि इसी तरफ आपका मनोरंजन और आपको प्यार करता रहूंगा। फिलहाल में मुंबई में हूं।'

सितंबर में अमेरिका से इलाज कराकर लौटे थे ऋषि कपूर

सितंबर में अमेरिका से इलाज कराकर लौटे थे ऋषि कपूर

इससे पहले रविवार को ऋषि कपूर ने बताया था कि दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। ऋषि कपूर ने बताया, 'मुझे इन्फेक्शन हुआ है, जिसके इलाज के लिए मैं अस्पताल में भर्ती हुआ हूं। मुझे लगता है कि प्रदूषण की वजह से ऐसा हुआ है।' दिल्ली के अस्पताल में ऋषि कपूर के भर्ती होने के बाद उनके बेटे रणवीर कपूर और आलिया भट्ट भी उनसे मिलने पहुंचे थे। हालांकि इस दौरान यह भी अफवाह उड़ी कि ऋषि कपूर कैंसर की चपेट में हैं। इससे पहले अमेरिका में अपना इलाज कराने के बाद ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में मुंबई लौटे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+