अपने बर्थडे पर इस वजह से नाराज हुए ऋषि कपूर, ट्वीट कर जाहिर किया गुस्सा
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने बुधवार को अपना 67वां जन्मदिन मनाया। बर्थडे पर उनकी पत्नी नीतू कपूर भी उनके साथ रहीं। लेकिन एक रेस्तरा की वजह से उनका बर्थडे थोड़ा फिका पड़ गया। इसको लेकर ऋषि कपूर ने नाराजगी भी जाहिर की है। उन्होंने उस रेस्तरा फोटो शेयर करते हुए कहा है कि मैं इसकी बिल्कुल भी सिफारिश नहीं करूंगा।

दरअसल ऋषि कपूर पत्नी नीतू कपूर के साथ न्यूयॉर्क के एक पॉश रेस्तरां में गए लेकिन वहां खराब खाने की वजह से वह नाराज हो गए। ऋषि कपूर ने खुद ट्वीट कर रेस्तरा पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि नीतू के साथ डैनियल बाउलुड्स फ्लैगशिप रेस्तरां में बर्थडे डिनर। निराशाजनक, ओवर रेटेड, और बहुत महंगा और एरोगेंट। मैं इसकी बिल्कुल भी सिफारिश नहीं करूंगा।
बता दें कि ऋषि कपूर पिछले साल कैंसर का इलाज कराने के लिए न्यूयॉर्क गए थे। तब से लेकर अभी तक वो वहीं रूके हुए और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। हालांकि बीच में ऐसी खबर आई थी कि वो अपने बर्थडे पर भारत लौट सकते हैं लेकिन उनकी वापसी नहीं हो पाई।
उनके बर्थडे पर उनकी पत्नी ने अपने इंस्टाग्राम पर कई फोटो भी शेयर की है। अपने जन्मदिन के अवसर पर ऋषि कपूर ने व्यक्तिगत रूप से ट्विटर पर मिलने जन्मदिन के संदेशों का जवाब दिया। उनके बर्थडे पर टीम इंडिया के पूर्व सुनील गावस्कर और अभिनेता अनुपम खेर उनसे मिलने पहुंचे हुए थे।
यह भी पढ़ें- फिर विवादों में सलमान खान, पत्रकार ने लगाया मारपीट का आरोप, FIR दर्ज












Click it and Unblock the Notifications