ऋषभ शर्मा को Twitter ने किया प्रमोट, नेक्स्ट एशिया-पैसिफिक कोर बिजनेस हेड की दी अहम जिम्मेदारी
Twitter Rishabh Sharma: ट्विटर ने अपने माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म का एपीएसी बाजार में अपनी स्थिति को मजबूत बनाने के लिए मंगलवार को बड़ा फैसला सुनाया है। ट्विटर ने ऋषभ शर्मा को नेक्स्ट एशिया-पैसिफिक के कोर बिजनेस हेड के पद पर प्रमोट किया है। ऋषभ 2017 से 'ट्विटर नेक्स्ट इन इंडिया' को लीड कर रहे हैं। अब इस नई जिम्मेदारी के तहत Twitter Next APAC क्षेत्र में ब्रांडों और बिजनेस के साथ काम करेंगे।

मंगलवार को ट्विटर ने ऋषभ शर्मा को ट्विटर नेक्स्ट एशिया-पैसिफिक के लिए कोर बिजनेस हेड के रूप में प्रमोट करते हुए ये नई जिम्मेदारी दी है। माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म का उद्देश्य ट्विटर एपीएसी बाजार में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करना है।
ट्विटर नेक्स्ट एपीएसी की निदेशक डेनिएला बोगोरिसिन ने कहा
ऋषभ शर्मा के नेतृत्व में 'कोर बिजनेस' हब इस क्षेत्र में वैश्विक ब्रांडों के साथ काम करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसमें प्रत्येक देश की सांस्कृतिक बारीकियों का हमेशा सम्मान करते हुए विचारों और रणनीति को लागू करने पर खासध्यान दिया जाता है। ऋषभ शर्मा को ये जिम्मेदारी देकर हम एपीएसी में अपनी टीमों की सामूहिक क्षमता को मजबूत करना चाहते हैं, हम नेक्स्ट एशिया-पैसिफिक को क्रिएटिव हब के एक पावरहाउस के रूप में डेवलेप करना चाहते हैं।
'ट्विटर नेक्स्ट इन इंडिया' क्या है
'ट्विटर नेक्स्ट इन इंडिया', विशेषज्ञों की एक इन-हाउस ब्रांड स्ट्रेटजी टीम है जो data-driven experimentation और technological के अलावा ब्रांड वॉयस कनसलेशन जैसी सर्विस देने के लिए ट्विटर के यूजर की समझ और ब्रांड कम्युनिकेशन और क्रिएटिव स्ट्रेजी दोनों में लाती है। शर्मा ने हर क्षेत्रों के ब्रांडों के साथ काम किया। इस नई भूमिका में, वह टीमों की क्षमताओं और बाजारों में ब्रांडों की रणनीतियों को एक समग्र पेशकश में एकीकृत करने पर फोकस करेंगे।
ऋषभ ने ये नई जिम्मेदारी मिलने पर ट्टीट करते हुए क्या लिखा
मैं क्रिएटिव और बेहतरीन कोर बिजनेस, ट्विटर नेक्स्ट, एपीएसी में टीम को लीड करने के लिए उत्ताहित हूं और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा मुझे उम्मीद हैं कि लोगों के क्रिटिक आइडिया को बनाने के लिए हम सही रणनीति के साथ अपने उद्देश्य को पूरा करने में ब्रांडों की मदद करना जारी रखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications