'आप' में बगावत: बिन्‍नी के बाद टीना बोलीं, दिल्‍ली में 5 सीटों पर उम्‍मीदवार फिक्‍स तो ड्रामा क्‍यों

Rift surface in AAP: Tina Sharma speaks out against the party
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। भ्रष्‍टाचार के खिलाफ आवाज उठा और दिल्‍ली की मूलभूत समस्‍याओं को दूर करने का दावा कर दिल्‍ली की सल्‍तनत पर कब्‍जा पाने वाली आम आदमी पार्टी में बगवात का सीजन चल रहा है। पहले विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोला तो अब टीना शर्मा ने अपनी ही पार्टी पर सत्ता के लिए काम करने का आरोप लगाया है और टिकट बंटवारे पर बगावत कर दी है। टीना शर्मा ने पार्टी नेतृत्व पर आरोप लगाया है कि वह घोषणापत्र के हिसाब से काम नहीं कर रही है और दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए बिना राय-मशविरे के पांच टिकट पहले से तय कर लिए गए हैं।

टीना शर्मा ने दावा किया है कि टिकट के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया महज दिखावा है। आगे की बात करने से पहले आपको बता दें कि टीना शर्मा हाल में बीजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुई हैं। टीना शर्मा ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सात में से पांच सीटों पर उम्मीदवार के नाम पहले ही तय किए जा चुके हैं। शाजिया इल्मी, गोपाल राय, दिलीप पांडे, आशुतोष और आशीष तलवार के टिकट तय हैं तो फिर उम्मीदवारी के लिए यह फॉर्म भरवनाने का ड्रामा क्यों किया जा रहा है।

टीना शर्मा ने कहा कि वे योगेंद्र यादव के जरिए पार्टी में आई थीं, लेकिन यह पार्टी भी अब एक क्लोज़ डोर में बंद है और सार्वजनिक तौर पर जो बातें कहीं जा रही हैं पार्टी उस पटरी से उतर चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने अब तक 2013 की घोषणा पत्र पर कोई काम नहीं किया पर ध्यान 2014 के मेनिफेस्टो पर है। टीना शर्मा ने कहा कि आम आदमी के जो मुद्दे थे वो कहीं छिप गए और जब हम जनता के बीच में जाते हैं तो हमारे पास उनके सवालों के जवाब नहीं होते।

टिकट बंटवारे को लेकर सवाल उठाते हुए टीना शर्मा ने कहा, आजकल पार्टी में अजीब सा ट्रेंड बन गया है। कई बड़े लोग इसमें शामिल हो रहे हैं, इसके साथ ही वे अलग-अलग सीटों से चुनाव लड़ने का ऐलान कर देते हैं। उल्‍लेखनीय है कि इससे पहले, विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने पार्टी के लिए फिर मुश्किलें खड़ी करनी शुरू कर दी हैं। बिन्नी ने केजरीवाल सरकार पर कथनी और करनी में फर्क का आरोप लगाया है। बिन्नी ने दिल्ली में केजरीवाल सरकार में मंत्री ना बनाए जाने पर भी बगावती सुर अपनाए थे और अब सूत्र बता रहे हैं कि बिन्नी लोकसभा के लिए पूर्वी दिल्ली से टिकट चाहते थे और टिकट ना मिलने पर उन्होने फिर वही सुर अपना लिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+