ISC परीक्षा में चौथा स्थान पाने वाली ऋचा सिंह एक दिन के लिए बनी DCP, ऑफिसर पिता को दिया ये आदेश
नई दिल्ली। आईएससी परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान हासिल करने वाली ऋचा सिंह को उनकी इस उपलब्धी की सरहना में एक दिन के लिए कोलकाता पुलिस का डिप्टी कमिश्नर बनाया गया। जीडी बिड़ला सेंटर फॉर एजुकेशन की छात्रा रिचा जिन्होंने मंगलवार को घोषित किए गए प्लस टू के परीक्षा परिणामों में से 99.25 प्रतिशत अंक हासिल किया है। जिसके बाद उनको अगले दिन सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे के शहर पुलिस के उपायुक्त (दक्षिण पूर्वी डिवीजन) की जिम्मेदारी दी गई थी।

बता दें कि ऋचा गरियाहाट पुलिस स्टेशन के अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी राजेश सिंह की बेटी है। डिप्टी कमिश्नर की जिम्मेदारी संभालने वाली ऋचा से जब पूछा गया कि कुछ घंटों के लिए बॉस बनने के बाद उन्होंने अपने पापा को क्या आदेश दिया तो उसने कहा कि मैंने उनको जल्दी घर लौटने का आदेश दूंगी। भविष्य की अपनी योजनाओं पर ऋचा ने कहा कि वह इतिहास या समाजशास्त्र का अध्ययन करना चाहती थी, यूपीएसी परीक्षा में शामिल होने के विचार भी उनके मन में है।
ऋचा का सम्मान डीसी कल्याण मुखर्जी ने किया। ऋचा के पिता ने कहा है कि मैं बता नहीं सकता कि कितना खुश हूं। वह एक दिन के लिए मेरी सुपीरियर है, उसने मुझे जल्दी घर लौटने का आदेश दिया है। मैं आज उसकी बात मानूंगा। बता दें कि ऋचा को 12वीं की परीक्षा में 99.25 % अंक मिले हैं। कोलकाता के देवांग कुमार अग्रवाल और बेंगलुरु की विभा स्वामिनाथन आईएसई परीक्षा में 100 प्रतिशत स्कोर लाने वाले पहले छात्र हैं। जानकारी के लिए बता दें कि आईएससी की परीक्षा चार फरवरी को शुरू हुई थी और 25 मार्च को खत्म हुई थी। जिसके परिणाम दो दिन पहले ही घोषित किए गए हैं।
यह भी पढ़ें- GSEB HSC Result 2019: गुजरात बोर्ड के 12वीं के साइंस के नतीजे घोषित, ऐसे करें चेक
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications