रणदीप हुड्डा के अश्लील मजाक पर भड़कीं ऋचा चड्ढा, ट्वीट कर गुस्सा उतारते हुए पूछा ये सवाल
मुंबई, 29 मई: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा राजनेता और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर मजाक उड़ाते हुए उनका एक पुराना वीडियो वायरल होने के बाद सुर्खियों में हैं। रणदीप हुड्डा इस वीडियो में बसपा सुप्रीमों मायावती पर आपत्तिजनक मजाक किया है लोग उन्हें निशाने पर ले रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से रणदीप हुड्डा को सोशल मीडिया यूजर्स के बाद अब ऋचा चड्ढा ने गुस्सातें हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Recommended Video
बता दें सोशल मीडिया पर यूसर्ज गुस्से में हैं और उन्होंने उन पर 'सेक्सिस्ट और जातिवादी' होने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही यूजर्स एक्टर से इस गलती के लिए उनसे माफी की मांग कर रहे हैं। अब एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने को रणदीप द्वारा किए गए जोक पर तंज कसा और ऋचा ने इस मजाक को 'घृणित' और 'जातिवादी' कहा।
तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर और कोंकणा सेनशर्मा के साथ एक ट्वीट में टैग की गई, ऋचा से पूछा गया कि क्या वह रणदीप हुड्डा द्वारा की गई टिप्पणी की निंदा करेंगी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ऋचा ने लिखा, "यह एक नीच 'मजाक' है। यह बकवास, बेस्वाद और कामुक है।" एक और ट्वीट में, अभिनेत्री ने लिखा, "हां। यह जातिवादी भी है। इसके अलावा, कृपया इसका कारण भी बताएं कि आप केवल महिलाओं से अपने पुरुष सहयोगियों के लिए माफी मांगने के लिए क्यों कहते हैं, जबकि आप सेक्सिज्म पर पश्चाताप करते हैं। मेरी सांस रोककर नहीं।"
बता दें 2012 में एक मीडिया हाउस द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम की 43 सेकंड की क्लिप फिर से सामने आई थी जिसे हाल ही में ट्विटर उपयोगकर्ता ने साझा किया था । वीडियो में हुड्डा एक मजाक उड़ाते हैं और फिर दर्शकों के साथ हंसते भी दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद ये मामला तूल पकड़ लिया। इतना ही नहीं इस वीडियो के वायरल होने के कुछ समय बाद ही अभिनेता को संयुक्त राष्ट्र की पर्यावरण संधि, जंगली जानवरों की प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण (सीएमएस) के कन्वेंशन के राजदूत के रूप में हटा दिया गया है। हालांकि रणदीप हुड्डा ने अभी तक वीडियो के संबंध में कोई प्रतिक्रिया या कोई बयान जारी नहीं किया है।
एक्टर रणदीप हुड्डा को आखिरी बार हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई में देखा गया था, जिसमें सलमान खान के साथ उन्होंने अभिनय किया था। उन्होंने ईग बिगगी में निगेटिव किरदार की भूमिका निभाई, जिसमें दिशा पटानी और जैकी श्रॉफ भी थे। अभिनेता अगली बार वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश में दिखाई देंगे। पुलिस थ्रिलर में उर्वशी रौतेला, फ्रेडी दारूवाला, गोविंद नामदेव, अध्ययन सुमन, अमित सियाल, प्रियंका बोस और अभिमन्यु सिंह भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications