रिया चक्रवर्ती ने कहा- मेरे साथ अजीब हरकतें करती थीं सुशांत सिंह की बहन प्रियंका, उस रात पी रखी थी शराब

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत केस में एक्टर के 15 करोड़ रुपए गबन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जांच का सामना कर रहीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के हवाले से उनके वकील ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया है। एक इंटरव्यू में रिया के वकील सतीश मनेशिंदे ने सुशांत सिंह राजपूत और उनके परिवार के बीच तल्खी होने की वजह बताई है। इसके अलावा रिया ने अपने वकील से सुशांत की बहन प्रियंका की उस हरकत का भी जिक्र किया है जिससे कई विवादों का जन्म हुआ।

Recommended Video

    Sushant Singh Rajput Case: Rhea Chakraborty का सुशांत की बहन को लेकर सनसनीखेज दावा | वनइंडिया हिंदी
    सुशांत की बड़ी बहन प्रियंका को लेकर नया दावा

    सुशांत की बड़ी बहन प्रियंका को लेकर नया दावा

    गौरतलब है कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके मुंबई स्थित घर में मिलने के बाद से बॉलीवुड में उथल-पुथल मची हुई है। एक्टर की मौत के 2 महीने बाद भी आज तक जांच एजेंसियों को कोई ठोस सबूत नहीं मिला है जो यह साबित कर सके कि सुशांत ने वाकई में आत्महत्या की है या फिर उनका मर्डर हुआ है। वहीं, दूसरी ओर सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती हर दिन नए दावे कर रही हैं। अब रिया ने सुशांत की बड़ी बहन प्रियंका को लेकर नया खुलासा किया है।

    रिया के वकील ने किए कई दावे

    रिया के वकील ने किए कई दावे

    इंडिया टुडे से बाचतीच के दौरान रिया के हवाले से उनके वकील सतीश मनेशिंदे ने बताया कि एक ही फिल्म इंडस्ट्री में काम करने की वजह से सुशांत और रिया कई सालों से एक दूसरे को जानते थे। इस दौरान रिया और सुशांत के बीच एक दोस्ताना रिश्ता था और दोनों में कभी-कभार ही बात होती थी। साल 2019 में रिया और सुशांत ने एक पार्टी में भाग लिया जहां से दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। इसके बाद रिया और सुशांत दिसंबर 2019 से माउंट ब्लैंक, बांद्रा में एक साथ रहने लगे। जहां से 8 जून, 2020 को रिया एक्टर का घर छोड़कर अपने परिजनों के पास आ गईं।

    रिया ने बताई उस रात की कहानी

    रिया ने बताई उस रात की कहानी

    रिया के वकील ने दावा किया कि सुशांत के परिवार के साथ उनके रिश्ते खराब होने का कारण सुशांत की बड़ी बहन प्रियंका की अजीबो-गरीब आदत थी। एक घटना का जिक्र करते हुए वकील सतीश मनेशिंदे ने बताया कि अप्रैल, 2019 की एक रात रिया और प्रियंका एक साथ पार्टी में गए थे, वहां प्रियंका ने कुछ ज्यादा ही शराब पी ली और वह दूसरे लड़के-लड़कियों से बदतमीजी करने लगीं। रिया के काफी जोर देने पर भी वह पार्टी से वापस घर नहीं आई।

    अजीब हरकतें कर रही थीं प्रियंका

    अजीब हरकतें कर रही थीं प्रियंका

    मणिशिंदे के मुताबिक, उस रात रिया ने प्रियंका को पार्टी में ही छोड़ दिया और खुद सुशांत के घर आ गईं क्योंकि उन्हें अगले दिन शूट पर जाना था। उस रात रिया सुशांत के रूम में सोई हुई थीं लेकिन उनकी आंख अचानत तब खुल गई जब उन्होंने प्रियंका को अपने पास सोता पाया। रिया के मुताबिक प्रियंका उनके साथ अजीब हरकतें कर रही थीं। रिया ने वकील को बताया कि उस रात प्रियंका उनसे लिपट रहीं थी और छेड़छाड़ कर रही थीं, रिया बहुत ज्यादा शॉक्ड थीं और उन्होंने तुरंत उन्हें कमरे से चले जाने को कहा।

    रिया और सुशांत के परिवार में आई तल्खी

    रिया और सुशांत के परिवार में आई तल्खी

    मणिशिंदे ने बताया कि उस रात जब प्रियंका रूम से बाहर नहीं गई तो रिया को ही सुशांत के घर से जाना पड़ा। जब रिया ने सुशांत को ऐसा करने का कारण बताया तो उनका अपनी बहन से इस बात पर खूब झगड़ा हुआ। यही वो घटना थी जिसके बाद रिया और सुशांत के परिवार में इतनी तल्खी आ गई। इसी के चलते सुशांत के अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले 20 लोगों के लिस्ट में भी रिया का नाम नहीं था, जिस वजह से वह अंतिम संस्कार में नहीं जा सकीं।

    रिया ने सुशांत की फैमली पर कई संगीन आरोप लगाए

    रिया ने सुशांत की फैमली पर कई संगीन आरोप लगाए

    बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इस केस में गत शुक्रवार को सुशांत सिंह राजपूत के बैंक अकाउंट के सिलसिले में ED ने सुशांत की गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक से घंटों पूछताछ की है। रिया और शौविक सुशांत की चार कंपनियों में हिस्सेदार थे। इसी बीच ED के पूछताछ में रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की फैमली पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। खबरों की मानें तो लगभग 9 घंटे चली इस पूछताछ में रिया कई अहम सवालों के जवाब में ‘मुझे कुछ याद नहीं' कहकर टालती रहीं।

    यह भी पढ़ें: कोरोना महामारी के बीच हाईकोर्ट ने दिया परीक्षा कक्ष में एग्जाम कराने का आदेश, DU ने बताया चुनौतीपूर्ण

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+