SSR के परिवार पर रिया ने लगाया आरोप, कहा- उसकी दीदी-जीजा और सब साथ फूंकते थे गांजा
मुंबई। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से शुरू हुआ बॉलीवुड का ड्रग्स का एंगल रोज नए खुलासे लेकर आ रहा है। सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्टर इस सिंडीकेट का सरगना बनकर सामने आईं। रिया चक्रवर्ती इस मामले में मुख्य आरोपी हैं। वो अब जमानत पर हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के सामने रिया चक्रवर्ती ने कुछ इकबालिया बयान दिए हैं जिन्हें चार्जशीट में शामिल किया गया है। रिर्पोर्ट्स की मानें तो अपने इस बयान में रिया ने गंभीर आरोप लगाए हैं। रिया के मुताबिक, सुशांत को ड्रग्स की लत उनसे मिलने से पहले ही लग चुकी थी। इसी के चलते वे उनके करीब आए थे। इतना ही नहीं रिया ने यह भी कहा है कि सुशांत का पूरा परिवार (उनकी दीदी, जीजा, घर वाले) गांजा फूंकता था। विस्तार से जानिए रिया चक्रवर्ती का इकबालनामा

सुशांत के घरवाले जानते थे कि वो ड्रग्स के लती हैं
रिया ने अपने बयान में कहा कि मैंने अस्पताल में उसके दाखिले की कोशिश की जिसका मेरे पास सबूत है। उन्होंने कहा कि सुशांत के घरवाले यह बात भली-भांति जानते थे कि उसे ड्रग्स की लत लग चुकी थी। इसके अलावा रिया ने एक चौकाने वाला खुलासा किया। रिया ने बताया कि सुशांत की बहन और जीजा सिद्धार्थ ड्रग्स लेते थे और सुशांत खुद उनके लिए ड्रग्स लाया करता था।

सुशांत की बहन ने दी थी दवाओं की ये लिस्ट
रिया ने अपने बयान में उस प्रिस्क्रिप्शन का जिक्र भी किया, जो 8 जून 2020 को सुशांत की बहन प्रियंका ने उन्हें वॉट्सऐप पर भेजा था। इसमें librium 10 mg, nexito, जैसी दवाओं का जिक्र था, जो NDPS के तहत ड्रग्स थे। प्रिस्क्रिप्शन में सुशांत को ये दवाएं लेने के लिए कहा गया था। दवाओं का यह पर्चा दिल्ली के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. तरुण ने सुशांत से मिले बगैर बनाया था। बिना कंसल्टेशन के ये दवाएं नहीं दी जा सकतीं।

सुशांत को अस्पताल की थी जरूरत
रिया अपने बयान में लिखती हैं कि मैं यह विनती करती हूं कि इस बात को नोट किया जाए कि इन ड्रग्स से उसकी यानी उस समय मौत हो सकती थी क्योंकि उसकी बहन मीतू उसके साथ 8 से 12 जून के दौरान रह रही थी। मैंने मुम्बई पुलिस को यह भी सूचना दी है और उन्होंने इस बात का संज्ञान भी लिया है।












Click it and Unblock the Notifications